डेली करेंट अफेयर्स 20 अप्रैल 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 20 अप्रैल 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 20 April 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

पूर्वी तिमोर

तिमोर द्वीप का पूर्वी हिस्सा जिसे तिमोर लेस्ते के नाम से भी जाना जाता है। यहाँ राष्ट्रपति चुनाव का आयोजन किया गया है। 2002 में ही इस संयुक्त राष्ट्र द्वारा एक देश के रूप में मान्यता प्रदान की गई थी। जब्कि तिमोर द्वीप का पश्चिमी हिस्सा इंडोनेशिया के अधिकार में है। पहले यह क्षेत्र पुर्तगाल का उपनिवेश हुआ करता था। 1975 ई. में पुर्तगालियों ने इसे छोड़ दिया। तो इंडोनेशिया ने इस पर आक्रमण कर इसे अपना प्रांत बना लिया। 2022 तक ये क्षेत्र इंडोनेशिया का 27वां प्रांत रहा। 2002 में इसे संयुक्त राष्ट्र द्वारा मान्यता प्रदान तक दी गई। 

भारत में अत्यधिक गरीबी दर में गिरावट

विश्व बैंक की हालिया रिपोर्ट के अनुसार भारत में साल 2022 में अत्यधिक गरीबी दर 22.5% थी जो अब घटकर 10.2% रह गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में यह गिरावट शहरों की अपेक्षा कहीं अधिक है। जहाँ शहरी क्षेत्र में गरीबी में 7.9 प्रतिशत अंक की गरीवट दर्ज की गई है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में 14.7 प्रतिशत अंक की गिरावट दर्ज की गई है। 

सेना कमांडो का सम्मेलन –

भारत की राजधानी नई दिल्ली में सेना कमांडो के सम्मेलन को शुरु किया गया है। यह एक शीर्ष स्तरीय द्विवार्षिक कार्यक्रम है। यह उच्च स्तरीय चर्चाओं हेतु संस्थागत मंच के रूप में कार्य करता है। जो कि भारतीय सेना के लिए मुख्य नीतिगत निर्णय लेता है। वर्तमान में भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे हैं।

रॉबिन उथप्पा

कर्नाटक की राज्य सरकार ने इंडियन क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा को ब्रेन हेल्थ इनिशिएटिव का ब्रांड अम्बेसडर नियुक्त किया है। कर्नाटक सरकार ने नीति आयोग और NIMHANS के साथ मिलकर जनवरी 2022 में कर्नाटक ब्रेन हेल्थ इनिशिएटिव को लांच किया था।

ले. जनरल मनोज पांडे

भारतीय थलसेना के अगले प्रमुख होंगे ले. जनरल मनोज पांडे। इस पद पर ये जनरल मनोज मुकुंद नरवणे का स्थान लेंगे जो 30 अप्रैल 2022 को सेवानिवृत्त होंने वाले हैं। ये भारतीय सेनाध्यक्ष बनने वाले कोर ऑफ इंजीनियर्स के पहले अधिकारी होंगे। इन्होंने इरिट्रिया व इथोपिया में संयुक्त राष्ट्र मिशन में मुख्य अभियंता के तौर पर कार्य किया।

उड़िया गायक प्रफुल्ल कर का निधन

प्रख्यात उड़िया गायक व संगीतकार प्रफुल्ल कर का निधन हो गया है। इन्हें साल 2015 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। इन्होंने अपने फिल्मी गायन करियर की शुरुवात 1962 ई. की उड़िया फिल्म श्री श्री पतिता पबाना से की थी। 

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?