डेली करेंट अफेयर्स 21 अप्रैल 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 21 अप्रैल 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 21 April 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस

भारत में हर साल 21 अप्रैल को National Civil Services Day मनाया जाता है। 

विश्व रचनात्मकता और नवाचार दिवस

हर साल दुनिया भर में 21 अप्रैल को World Creativity and Innovation Day मनाया जाता है। साथ ही 15 से 21 अप्रैल तक विश्व रचनात्मकता और नवाचार सप्ताह भी मनाया जाता है। इस दिवस की शुरुवात 25 मई 2001 को मार्सी सहगल द्वारा कनाडा को टोरंटो से की गई थी। इस दिवस से संबंधित प्रस्ताव को संयुक्त राष्ट्र द्वारा 27 अप्रैल 2017 को अपनाया गया।

मणप्पुरम फाइनेंस पर 17.63 लाख का जुर्माना –

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड पर 17.63 लाख का जुर्माना लगाया है। आरबीआई द्वारा यह जुर्माना KYC और PPI का पालन करने में विफल होने पर लगाया है।

एल. वी. वैद्यनाथ –

प्रॉक्टर एण्ड गैंबल इंडिया ने एल वी वैद्यनाथ को कंपनी का अगला मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है। इस पद पर वे मधुसूदन गोपालन का स्थान लेंगे। इस पद पर इनका कार्यकाल 1 जुलाई 2022 से शुरु होगा। 

जसलीन कोहली –

डिजिट इंश्योरेंश ने जसलीन कोहली को अपना अगला सीईओ और एमडी नियुक्त किया है। इस पद पर इन्होंने विजय कुमार का स्थान लिया जो 19 अप्रैल को पद से सेवानिवृत्त हुए।

शांति सेठी –

शांति सेठी संयुक्त राज्य अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की रक्षा सलाहकार होंगी। शांति सेठी भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक हैं, जो वर्तमान में अमेरिकी नौसेना में अधिकारी हैं। इन्हें यूएसए उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की रक्षा सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है। ये साल 1993 में अमेरिकी नौसेना में शामिल हुई थीं।

जन निगरानी ऐप –

ई गवर्नेंस पहल के तहत जम्मू कश्मीर के ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग द्वारा जन नगरानी ऐप को लांच किया गया है।  

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?