डेली करेंट अफेयर्स 22 अप्रैल 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 22 अप्रैल 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 22 April 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

अंतर्राष्ट्रीय मातृ पृथ्वी दिवस

हर साल 22 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय मातृ पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित कर संपूर्ण पृथ्वी को बेहतर बनाने के लिए जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से यह दिवस मनाया जाता है। यह दिवस 1970 ई. से मनाया जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र ने साल 2009 में पृथ्वी दिवस को ही अंतर्राष्ट्रीय मातृ पृथ्वी दिवस के रूप में नामित किया। इस साल 2022 में विश्व पृथ्वी दिवस की थीम ‘हमारे ग्रह में निवेश’ रखी गई है। 

राष्ट्रीय धातुविद् पुरस्कार 2021

केंद्रीय इस्पात मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय धातुविद् पुरस्कार 2021 प्रदान किये जाएंगे। इस पुरस्कार कार्यक्रम की मेजबानी केंद्रीय इस्पात मंत्री श्री रामचंद्र प्रसाद सिंह द्वारा की जाएगी।

पनडुब्बी ‘वगशीर’ का उद्घाटन

मुम्बई के मझगाँव डॉक लिमिटेड के कान्हाजी आंग्रे वेट बेसिन में इंडियन नेवी द्वारा फ्रेंच स्पार्पियन श्रेणी की छठी एवं आखरी पनडुब्बी यार्ड 11880 का उद्घाटन किया गया। 

भारत का पहला शुद्ध हरित हाइड्रोजन संयंत्र

भारत का पहला शुद्ध हरित पायलेट हाइड्रोजन संयंत्र पूर्वोत्तर राज्य असम में स्थापित किया गया है। इसे ऑयल इंडिया लिमेटेड द्वारा स्थापित किया गया है। इसकी स्थापित क्षमता प्रतिदिन 10 किलोग्राम है। 

वैश्विक सेलेंट मॉडल बैंक पुरस्कार

इस साल का वैश्विक सेलेंट मॉडल बैंक पुरस्कार इंडसइंड बैंक ने जीता। इंडसइंड बैंक को यह अवार्ड बैस्ट इन क्लास इंटरप्राइज पेमेंट्स हब बनाने के लिए प्रदान किया गया। 

नेक्सो कार्ड

लंदन स्थित Nexo द्वारा Nexo Card नाम से दुनिया का पहला क्रिप्टो समर्थित भुगतान कार्ड लांच किया गया है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?