डेली करेंट अफेयर्स 23 अप्रैल 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 23 अप्रैल 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 23 April 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

अंग्रेजी और स्पेनिश भाषा दिवस –

हर साल दुनिया भर में 23 अप्रैल को अंग्रेजी भाषा और स्पेनिश भाषा दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र ने संगठन की 6 आधिकारिक भाषाओं के समान रूप से प्रयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस दिवस की शुरुवात साल 2010 में की थी। 23 अप्रैल अंग्रेजी के महान ड्रामाटिस्ट एवं कवि विलियम शेक्सपियर की जन्मतिथि एवं पुण्यतिथि दोनो हैं। 

विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस

हर साल दुनिया भर में 23 अप्रैल को विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस के रूप में मनाया जाता है। 

फाइव क्रिकेटर्स ऑफ द् ईयर

विजडन अल्मनैक ने साल 2022 के लिए फाइव क्रिकेटर्स ऑफ द् ईयर में भारतीय क्रिकेटर्स रोहित शर्मा और जसपीत बुमहार को शामिल किया है। अन्य तीन खिलाड़ी ओली रॉबिन्सन (इंग्लैंड), डेवोन कॉनवे (न्यूजीलैंड) और, महिला क्रिकेटर डेन वैन नीकेर्क (द. अफ्रीका) हैं।

भारत की श्रीलंका को 500 मिलियन डॉलर की सहायता

भारत ने श्रीलंका को 500 मिलियन डॉलर की ईंधन सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। यह वित्तीय सहायता श्रीलंका को ईंधन खरीदने में सहायता करेगी।

उद्यमी नेतृत्व पुरस्कार 2022

इस बार छठे उद्यमी नेतृत्व पुरस्कार 2022 से भारतीय मूल के अमेरिकी छोटे लाल को चुना गया है। छोटे लाल भारतीय अमेरिकी रक्षा विशेषज्ञ हैं। ये जनरल एटॉमिक ग्लोबल कॉर्पोरेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं। इस पुरस्कार के लिए इन्हें इंडो अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा चुना गया है। इंडो अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स की स्थापना 1968 ई. में हुई थी। 

नई वैश्विक शांति राजदूत 2022 –

कला, संस्कृति, शिक्षा व खेल के माध्यम से शांति को बढ़ावा देने के लिए बबीता सिंह को इस बार नई वैश्विक शांति राजदूत 2022 के रूप में चुना गया है। एशिया अफ्रीका कंसोर्टियम के सहयोग से नई दिल्ली में आयोजित इंडियन इंटरनेशनल कॉन्क्लेव 2022 में ग्लोबल पीस एंबेस्डर नामित किया गया।

इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर फैक्ट्री

दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर फैक्ट्री भारत के तेलंगाना राज्य में लगेगी। यह बिलिटी इलेक्ट्रिक इंक, कैलिफोर्निया (अमेरिका) द्वारा स्थापित की जाने की घोषणा की गई है। इसकी स्थापना दो चरणों में 200 एकड़ क्षेत्रफल में की जाएगी। 18 हजार इलेक्ट्रिक वाहनों की वार्षिक निर्माण क्षमता के साथ इसके पहले चरण की शुरुवात साल 2023 में होगा। इसके बाद 2 लाख 40 हजार इलेक्ट्रिक वाहन निर्माण क्षमता वाले पूर्ण कारखाने की शुरुवात 2024 में होगी।

भारत का पहला अंतर्राष्ट्रीय क्रूज सम्मेलन

भारत के पहले अंतर्राष्ट्रीय क्रूज सम्मेलन का आयोजन मुम्बई, महाराष्ट्र में किया जाएगा। पहले अतुल्य भारत अंतर्राष्ट्रीय क्रूज सम्मेलन का आयोजन 2022 में किया जाएगा।

आइवरी कोस्ट के PM बने पैट्रिक अची

पैट्रिक अची एक बार फिर पश्चिम अफ्रीकी देश आइवरी कोस्ट के प्रधानमंत्री बन गए हैं। इस पद पर इनकी नियुक्त राष्ट्रपति अलासेन औटारा द्वारा की गई। 

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?