डेली करेंट अफेयर्स 24 अप्रैल 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 24 अप्रैल 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 24 April 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस –

हर साल भारत में 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया जाता है। पहले यह दिवस अप्रैल 2010 से सत्ता के विकेंद्रीयकरण के उपलक्ष्य में मनाया जाता था। पंचायती राज व्यवस्था से संबंधित 73वां संविधान संशोधन इसी दिन 24 अप्रैल 1993 को लागू हुआ था।

सुमन के. बेरी

केंद्र सरकार ने सुमन के. बेरी को नीति आयोग का नया उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। ये इस पद पर डॉ. राजीव कुमार का स्थान लेंगे। ये 2001 से 2011 तक 10 साल प्रमुख लाभकारी नीति अनुसंधान संस्थान National council of Applied Economic Research के महानिदेशक के तौर पर भी कार्य कर चुके हैं। ये साल 2012 से 2016 तक शेल इंटरनेशनल, दे हेग (नीदरलैंड) में मुख्य अर्थशास्त्री रह चुके हैं।

ऊर्जा प्रवाह

भरुच, गुजरात में इस भारतीय तटरक्षक जहाज को भारतीय तटरक्षक बल में शामिल किया गया है। कार्गो जहाज ईंधन, ताजा पानी व विमान ईंधन को ले जाने के लिए डिजाइन किए गए इस जहाज की लम्बाई 36 मीटर है। 

India Out अभियान

यह अभियान मालदीव से संबंधित है। दरअसल कुछ समय पहले ही मालदीव ने द्वीप में भारतीय सैन्य उपस्थिति की अनुमति देने के आरोप में पूर्व राष्ट्रपति यामीन ने यह अभियान चलाया था। लेकिन अब मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने इस अभियान पर प्रतिबंध लगा दिया है।

Association of World Election Bodies (AWEB)

AWEB चुनाव प्रबंधन निकायों की पहली वैश्विक संस्था है। इसकी स्थापना 2013 ई. में दक्षिण कोरिया के सोंग-डू में हुई थी। इसमें 20 क्षेत्रीय संघ सहयोगियों के रूप में शामिल हैं। भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने दक्षिण कोरिया व मॉरीशस का दौरा किया। 

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?