डेली करेंट अफेयर्स 25 अप्रैल 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 25 अप्रैल 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 25 April 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

इमैनुएल मैक्रो

इमैलुएल मैक्रो ने फ्रांस के राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल की है। इन्हें इस पद के लिए इन्हें लगातार दूसरी बार चुना गया है। इन्होंने दक्षिणपंथी नेता मैरीन ले पेन को हराकर यह जीत हासिल की। इनकी जीत के साथ ही वहाँ दक्षिणपंथियों ने प्रदर्शन शुरु कर दिया। वहीं मैक्रो के समर्थकों ने एफिल टावर के पास जश्न मनाया। 

अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि दिवस

हर साल 25 अप्रैल को दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि दिवस मनाया जाता है। यह दिवस संयुक्त राष्ट्र में सदस्य देशों के प्रतिनिधियों व उनके कार्यों के बारे में जागरूकता फैलाने से संबंधित है। साल 1945 में इसी तारीख को 50 देशों के प्रतिनिधि सैन फ्रांसिस्को में एकत्रित हुए थे। इस दिवस को मनाए जाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र द्वारा 2 अप्रैल 2019 को की गई थी।

महाराष्ट्र ने की डिजिटल टिकट बस सेवा की शुरुवात

महाराष्ट्र राज्य में डिजिटल टिकट प्रणाली बस सेवा शुरु करने वाला भारत का पहला राज्य बन गया है। इस सेवा का उद्घाटन महाराष्ट्र के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने मुम्बई में चर्चगेट से गेटवे ऑफ इंडिया मार्ग पर किया। आदित्य ठाकरे के अनुसार बृहन्मुम्बई बिजली आपूर्ति और परिवहन पूर्णतः डिजिटल भारत की पहली बस सेवा है। इसके बाद इस रूट की सभी बसों को इस तकनीक से लैस किया जाएगा। इसके बाद इसका विस्तार सभी रूटों पर किया जाएगा।

यूनिसेफ युवाह बोर्ड में शामिल हुए अश्विन यार्डी

कैपजेमिनी के सीईओ अश्विन यार्डी को भारत में जेनरेशन अनलिमिटेड इंडिया (युवाह) ने संगठन के सह-अध्यक्ष के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की है। 

रायसीना डायलॉग

यह भारत की प्रमुख विदेश नीति और भू-अर्थशास्त्र सम्मेलन है। इसके 7वें संस्करण में 90 देशों के दो सौ से अधिक वक्ता भाग ले रहे हैं। इस वर्ष इसकी थीम ‘Terranova : Impassioned, Impatient and Imperilled’ रखी गई है। 

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?