डेली करेंट अफेयर्स 26 अप्रैल 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 26 अप्रैल 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 26 April 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

अमृत सरोवर पहल

आजादी के अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में शुरु की गई इस पहल के तहत सभी जिलों में 75 जल निकायों का विकास व कायाकल्प किया जाएगा। देश का पहला अमृत सरोवर उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले की ग्राम पंचायत पटवई में बनकर तैयार हो गया है। 

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स – 2021

कर्नाटक के बेंग्लुरु में 24 अप्रैल से 3 मई 2022 के बीच खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2021 का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतिस्पर्धा में देश के 190 विश्वविद्यालयों के 4500 से अधिक लोग प्रतिभाग कर रहे हैं। इसमें 20 प्रकार के खेलों का आयोजन किया जा रहा है। 

नवीन पटनायक ने किया 2 पुस्तकों का विमोचन

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने दो पुस्तकों ‘द् मैजिक ऑफ मंगलाजोड़ी’ और ‘पूर्वी भारत का सिख इतिहास’ का विमोचन किया। 

पेरिस बुक फेस्टिवल 2022

भारत को पेरिस बुक फेस्टिबल 2022 में गेस्ट ऑफ ऑनर कंट्री के रूप में शामिल किया गया है। इस फेस्टिबल का आयोजन 21 से 24 अप्रैल 2022 के बीच किया गया। 

खोंगजोम दिवस

भारत के पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर के खोंगजोम युद्ध स्मारक परिसर में इस दिवस का आयोजन किया गया। ये साल 1891 में एंग्लो मणिपुरी युद्ध के दौरान खोंगजोम की लड़ाई में राज्य के वीरों के बलिदान की याद दिलाता है। उन्हीं वीर सपूतों को श्रद्धांजलि समर्पित करने के लिए यह दिवस मनाया गया। राज्य के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह और राज्यपाल ला. गणेशन इस दिवस के आयोजन में शामिल हए।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?