डेली करेंट अफेयर्स 27 अप्रैल 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 27 अप्रैल 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 27 April 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

एलन मस्क से खरीदा ट्विटर

टेस्ला व स्पेसएक्स के मालिक एवं विश्व के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क ने माइक्रो ब्लागिंग प्लेटफार्म ट्विटर को खरीद लिया है। इन्होंने इसका अधिग्रहण 44 बिलियन डॉलर में किया गया है।

तमिलनाडु सरकार मनाएगी अल्पसंख्यक अधिकार दिवस

तमिलनाडु सरकार ने 18 दिसंबर को अल्पसंख्यक अधिकार दिवस मनाने की घोषणा की है। इसके बाद हर साल राज्य स्तर पर यह दिवस मनाया जाएगा। अल्पसंख्यकों के उत्थान व आर्थिक उन्नति के लिए सरकार अथक प्रयास कर रही है। राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में 3 से 5 तक की कक्षा के अल्पसंख्यकों को 500 रुपये और 6 से ऊपरी की कक्षा के अल्पसंख्यक स्टूडेंट्स को 1000 रुपये मासिक प्रदान कर रही है।

भारत का पहला कार्बन न्यूट्रल पंचायत –  

जम्मू-कश्मीर का पल्ली ग्राम भारत का पहला कार्बन न्यूट्रल पंचायत बन गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहाँ 500 केवी के सौर संयंत्र का उद्घाटन किया। इसे ग्राम ऊर्जा स्वराज के तहत बनाया गया है। 1500 सोलर पैनल वाला यह प्लांट यहाँ के 340 घरों को स्वच्छ बिजली प्रदान करेगा। इस परियोजना में 2.75 करोड़ रुपये की लागत आई है। 

विश्व प्रतिरक्षण सप्ताह

हर साल अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह में दुनिया भर में विश्व प्रतिरक्षण/टीकाकरण सप्ताह का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष इस दिवस की थीम ‘Long Life for All’ रखी गई है। विश्व टीकाकरण सप्ताह की शरुवात साल 2012 में विश्व स्वास्थ्य सभा द्वारा की गई थी। 

मैक्स वेरस्टैपेन

फार्मूला वन चैंपियन मैक्स वेरस्टैपेन को लॉरियस स्पोर्ट्समैन ऑफ द् ईयर 2022 चुना गया है। वहीं जमैका की एलेन थॉम्पसन हेरा को लॉरियस स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर चुना गया। यह पुरस्कार साल 2021 की खेल की सबसे बड़ी उपलब्धियों को चिह्नित करता है।

सर डेविड एटनबरो

संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम द्वारा सर डेविड एटनबरो को चैंपियंस ऑफ द् अर्थ लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड्स से सम्मानित किया गया। 

विशाखा मूले –

आदित्य बिड़ला कैपिटल ने विशाखा मूले को अपने अगले सीईओ के रूप में नामित किया है। इस पद पर ये अजय श्रीनिवासन का स्थान लेंगी। विशाखा वर्तमान में ICICI बैंक की कार्यकारी निदेशक हैं।

केन्या के पूर्व राष्ट्रपति का निधन

केन्या के पूर्व राष्ट्रपति मवाई किबाकी का 90 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया है। ये साल 2002 से 2013 तक केन्या के राष्ट्रपति रहे थे। इसी दौरान साल 2007 में केन्या में खूनी जातीय संघर्ष में 1100 से अधिक लोगों की जान चली गई। 

सर्बिया ओपन खिताब

रूस के आंद्रे रुबलेव ने विश्व के शीर्ष टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच को हराकर सर्बिया ओपन खिताब अपने नाम किया। 

लेखिका बीनापाणी मोहंती का निधन

पद्मश्री से सम्मानित भारत की प्रसिद्ध लेखिका बीनापाणी मोहंती का 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया। इन्होंने उड़िया महिला लेखकों के लिए एक संगठन ‘ओडिशा लेखिका संसद’ की स्थापना की। 

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?