डेली करेंट अफेयर्स 28 अप्रैल 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 28 अप्रैल 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 28 April 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2022

भारत ने एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2022 में कुल 17 मेडल हासिल किये। इनमें 1 स्वर्ण, 5 रजत और 11 कांस्य पदक शामिल हैं। रवि कुमार दहिया ने 57 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। इनका आयोजन मंगोलिया के उलानबटार में किया गया। यह इस चैंपियनशिप का 35वां संस्करण था। इसमें 30 सदस्यीय भारतीय दल ने हिस्सा लिया। 

पूर्व भारतीय महिला हॉकी कप्तान एलवेरा ब्रिटो का निधन

एलवेरा ब्रिटो का 81 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। ये भारतीय हॉकी टीम की पूर्व कप्तान रह चुकी हैं। इन्होंने श्रीलंका, आस्ट्रेलिया व जापान के विरुद्ध भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया। ये अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित दूसरी महिला हॉकी खिलाड़ी हैं। इन्हें यह सम्मान 1965 ई. में प्रदान किया गया था। 

टाटा डिजिटल के अध्यक्ष बने एन. चंद्रशेखरन

टाटा संस के कार्यकारी अध्यक्ष एन. चंद्रशेखरन को अब टाटा डिजिटल का अध्यक्ष बनाया गया है। चंद्रशेखरन को फरवरी में ही पांच साल के लिए पुनः टाटा संस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। 

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना

कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ने के लिए मदद हेतु यह गरीबों के लिए 1.70 लाख करोड़ रुपये का एक पैकेज है। इसकी शुरुवात मार्च 2020 से की गई थी। 

स्लोवेनिया के प्रधानमंत्री बने रॉबर्ट गोलोब –

स्लोवेनिया में हुए प्रधानमंत्री के चुनाव में रॉबर्ट गोलोब ने तीन बार प्रधानमंत्री रहे जेनेज जनसा को हराकर अगले प्रधानमंत्री पद की दावेदारी प्राप्त कर ली है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?