डेली करेंट अफेयर्स 29 अप्रैल 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 29 अप्रैल 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 29 April 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

वैक्यूम आधारिक सीवर सिस्टम –

आगरा में वैक्यूम आधारिक सीवर सिस्टम की शुरुवात की गई है। ऐसा करने वाला आगरा भारत का पहला शहर बन गया है। 5 करोड़ रुपये की लागत से यह सुविधा आगरा के 240 घरों को प्रदान की गई है।

मेघालय के पूर्व सीएम का निधन

मेघालय के पूर्व मुख्यमंत्री जे. डी. रिंबाई का 88 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया है। इन्होंने 1982 ई. में राजनीति में कदम रखा और राज्य के जिरांग निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा व जीता। ये 15 जून 2006 को मेघालय के मुख्यमंत्री बने और मार्च 2007 तक मुख्यमंत्री रहे।

जामताड़ा में हर गाँव में पुस्तकालय

झारखण्ड राज्य का जामताड़ा जिला भारत का ऐसा पहला जिला बन गया है जहाँ के सभी ग्राम पंचायतों में सामुदायिक पुस्तकालय है। इस जिले में 118 ग्राम पंचायतें हैं। ये पुस्तकालय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक छात्रों के लिए खुले हैं। 

मेघालय ई-प्रस्ताव प्रणाली

यह मेघालय के योजना विभाग का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। इसे सूचना समाज फोरम पर विश्व शिखर सम्मेलन पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया है। यह एक प्रतिष्ठित संयुक्त राष्ट्र पुरस्कार है। 

UK Commonwealth Points of Light Award –

बांग्लादेश के किशोर कुमार दास को यूनाइटेड किंगडम के कॉमनवेल्थ पॉइंट्स ऑफ लाइट अवार्ड से सम्मानित किया गया है। किशोर कुमार शैक्षिक चैरिटी बिंदानंदो के संस्थापक हैं। इन्हें यह पुरस्कार सीमांत पृष्ठभूमि के बच्चों की शिक्षा तक पहुँच में सुधार हेतु प्रदान किया गया है। 

कृष्णन रामानुजम बने नैसकॉम के अध्यक्ष

National Association of Software and Services Companies (NASSCOM) ने साल 2022-23 के लिए कृष्णन रामानुजम को अपना अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस पद पर ये रेखा एम. मेनन का स्थान लेंगे। 

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?