डेली करेंट अफेयर्स 30 अप्रैल 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 30 अप्रैल 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 30 April 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

विश्व पशु चिकित्सा दिवस

हर साल अप्रैल के आखिरी शनिवार को दुनिया भर में विश्व चिकित्सा दिवस मनाया जाता है। इस बार यह दिवस 30 अप्रैल को पड़ा। इस वर्ष इस दिवस की थीम ‘Strengthening Veterinary Resilience’ रखी गई है। इस दिवस को मनाने की शुरुवात 2001 में की गई थी।  

अभिनेता सलीम घोष का निधन

फिल्म व टेलीविजन अभिनेता सलीम घोष का 28 अप्रैल 2022 को मुम्बई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। इन्होंने 1978 ई. में फिल्म ‘स्वर्ग नरक’ से अपने फिल्म अभिनय की शुरुवात की थी। 

एयरएशिया का एयरइंडिया में होगा विलय

टाटा समूह ने एयरएशिया के एयरइंडिया में विलय की प्रक्रिया की शुरुवात कर दी है। इसके लिए भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग को पहले ही अधिसूचित कर दिया गया है। जनवरी 2022 में ही टाटा समूह ने एयर इंडिया का अधिग्रहण किया था। टाटा समूह ने दिसंबर 2020 में एयर एशिया में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 67 प्रतिशत कर ली थी।

बेस्ट इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट अवार्ड

अटल टनल को इंडियन बिल्डिंग कांग्रेस बेस्ट इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट अवार्ड प्रदान किया गया है। अटल सुरंग हिमाचल प्रदेश में रोहतांग में बनी है। इस अवार्ड के लिए तीस से अधिक अत्याधुनिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को नामांकित किया गया था। 

इंडिफी टेक्नॉलाजीज

SBI के पूर्व चेयरमैन रजनीश कुमार को इंडिफी टेक्नॉलाजीज का नया सलाहकार नियुक्त किया गया है। 

BOB World Gold –

बैंक ऑफ बड़ौदा ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए अपना ये नया फीचर लांच किया है। यह एक मोबाइल बैंकिंग प्लेटफार्म है। यह वरिष्ठ नागरिकों को सरल, सहज और सुरक्षित मोबाइल बैंकिंग प्लेटफार्म प्रदान करेगा।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?