डेली करेंट अफेयर्स 1 मई 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 1 मई 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 1 may 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस

हर साल विश्व भर में 1 मई को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस या श्रमिक दिवस मनाया जाता है। यह दिवस दुनिया भर के मजदूरों के विकास में योगदान को चिह्नित करता है। यह दिवस उन सभी श्रमिकों को समर्पित है जो अपनी मेहनत के दम पर देश व विश्व के उत्थान में सहायक हैं। इसे मई दिवस के रूप में भी जाना जाता है। इसे पहली बार 1 मई 1890 को मनाया गया था। भारत में यह एक राष्ट्रीय अवकाश है। भारत में पहला मजदूर दिवस 1923 में चेन्नई में मनाया गया था।

IPL में शिखर धवन ने रचा इतिहास

भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन आईपीएल में 6000 रन बनाने वाले दूसरे क्रिकेटर बन गए है। शिखर धवन ने ये रन 199 मैचों में बनाए। इससे पहले विराट कोहली यह रिकार्ड बना चुके हैं। शिखर धवन अब तक 200 आईपीएल मैच खेल चुके हैं। वहीं विराट कोहली ने 188 आईपीएल मैचों में 6000 रन पूरे किये थे।

गगन’ नेविगेशन प्रणाली

इंडिगो एयरलाइन लैंडिंग के दौरान स्वदेशी रूप से विकसित सैटेलाइट आधारित नेविगेशन सिस्टम का प्रयोग करने वाली एशिया की पहली एयरलाइन बन गई है। इस प्रणाली को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान और भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया गया है।

स्पेशल 301 रिपोर्ट

यह रिपोर्ट अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि द्वारा अपने व्यापारिक भागीदीरों की सुरक्षा व बौद्धिक संपदा अधिकारों के प्रवर्तन की प्रभावशीलता पर जारी की है। इस रिपोर्ट में अपनी वार्षिक प्राथमिकता निगरानी सूची में भारत, चीन, रूस, अर्जेंटीना, चिली, इंडोनेशिया व वेनेजुएला को रखा गया है।

उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों का सम्मेलन 2022

नई दिल्ली में उच्चतम न्यायालय के परिसर में भारत के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एन. वी. रमण ने हाई कोर्ट्स के मुख्य न्यायाधीशों के 39वें सम्मेलन की अध्यक्षता की। इस तरह के पहले सम्मेलन का आयोजन नवंबर 1953 में किया गया था। ऐसे पिछले सम्मेलन का आयोजन 2016 में किया गया था। इसमें न्यायपालिका से संबंधित मुद्दों को संबोधित किया जाता है और न्याय वितरण प्रणाली में सुधार के लिए उठाए गए कदमों पर चर्चा की जाती है।

India Post Payments Bank – 

केंद्रीय मंत्रिमण्डल ने इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के लिए 820 करोड़ रुपये के अतिरिक्त वित्तपोषण को मंजूरी प्रदान की है। यह मंजूरी देश के सभी डाकघरों में अपनी सेवाओं के विस्तार हेतु प्रदान की गई है। वर्तमान में भारत के 1.56 लाख डाकघरों में से 1.3 लाख डाकघरों से India Post Payments Bank का संचालन होता है। शुरुवात के बाद से ये अब तक 5.25 करोड़ खाते खोल चुका है। 

त्रैमासिक रोजगार सर्वेक्षण – 

यह रिपोर्ट श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा जारी की जाती है। इसके अनुसार 9 चयनित क्षेत्रों में 10 या अधिक श्रमिकों वाली फर्मों में अक्टूबर से दिसंबर 2021 के बीच 10 लाख से अधिक नौकरियां पैदा हुई हैं।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?