डेली करेंट अफेयर्स 2 मई 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 2 मई 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 2 may 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

ले. जनरल बी. एस राजू

लेफ्टिनेंट जनरल बग्गावल्ली सोमशेखर राजू भारतीय थलसेना के सह सेनाध्यक्ष बन गए हैं। इन्होंने 1 मई 2022 से पदभार ग्रहण किया। ये राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और सैन्य स्कूल बीजापुर के पूर्व छात्र रह चुके हैं। इन्हें 15 दिसंबर 1984 को जाट रेजिमेंट में कमीशन किया गया था। इन्हें उत्तम युद्ध सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल और युद्ध सेवा मेडल से सम्मानित किया जा चुका है। 

महाराष्ट्र व गुजरात स्थापना दिवस

1 मई 1960 को गुजरात और महाराष्ट्र की स्थापना हुई थी। इनकी स्थापना बॉम्बे पुनर्गठन अधिनियम 1960 के तहत की गई थी। इनका गठन भाषायी आधार पर गुजराती और मराठी भाषी के आधार पर किया गया था।

विश्व हास्य दिवस

हर साल मई माह के पहले रविवार को World Laughter Day मनाया जाता है। इस बार ये दिवस 1 मई को पड़ा। इसे पहली बार सन् 1998 में मुम्बई में मनाया गया था। 

विश्व टूना दिवस

हर साल 2 मई को विश्व टूना दिवस मनाया जाता है। टूना मछली के महत्व को उजागर करने के उद्देश्य से इस दिवस की स्थापना संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा की गई थी। टूना मछली में ओमेगा 3, विटामिन बी12, प्रोटीन व अन्य महत्वपूर्ण तत्व पाए जाते हैं। टूना मछली के संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से संयुक्त राष्ट्र ने साल 2016 में यह दिवस मनाने की घोषणा की थी। पिछले कुछ वर्षों में इस मछली की आबादी में 97 प्रतिशत की गिरावट आयी है। संयुक्त राष्ट्र ने इस मछली को विलुप्त होने से बचाने हेतु संरक्षण की अपील की है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?