डेली करेंट अफेयर्स 3 मई 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 3 मई 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 3 may 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

परशुराम जयंती

हिन्द पंचांग के अनुसार वैशाख मास की शुक्ल पक्ष तृतीया को परशुराम जयंती मनायी जाती है। इस बार ये 3 मई को पड़ी। देश के कई हिस्सों में इसे अक्षय तृतीया के रूप में मनाया जाता है। पृथ्वी पर इनका अवतार क्षत्रियों की क्रूरता से बचाने के लिए हुआ था।

एशिया बैडमिंटन चैंपियनशिप – 

इस चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ी पी. वी. सिंधु ने अपना दूसरा एशियाई कांस्य पदक जीता। इन्होंने यह पदक मनीला में हुई सेमीफाइनल प्रतियोगिता में जीता।

महाराष्ट्र जीन बैंक परियोजना

महाराष्ट्र कैबिनेट ने राज्य की जीन बैंक परियोजना को मंजूरी प्रदान की है। यह अपने तरह की भारत की पहली परियोजना है। इसे राज्य के अंदर जेनेटिक संसाधनों का संरक्षण प्रदान करने के उद्देश्य से बनाया गया है। इसके तहत देशी व लुप्तप्राय जीवों, फसलों व समुद्री और जैविक प्रजातियों को संरक्षण प्रदान किया जाएगा। 

सेमीकॉन इंडिया सम्मेलन 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेमीकॉन इंडिया सम्मेलन 2022 का उद्घाटन किया। इस तीन दिवसीय सम्मेलन का आयोजन बेंग्लुरु में किया गया। 

विजय मोहन क्वात्रा

केंद्र सरकार ने विजय मोहन क्वात्रा को नया विदेश सचिव नियुक्त किया है। ये 1988 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी रह चुके हैं। इस पद पर ये हर्षवर्धन श्रंगला का स्थान लेंगे। क्वात्रा जी इससे पहले नेपाल में भारत के दूत के रूप में अपनी सेवा दे चुके हैं। 

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?