डेली करेंट अफेयर्स 4 मई 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 4 मई 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 4 may 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

देश का पहला इथेनॉल संयंत्र

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के पूर्णिया जिले में देश के पहले इथेनॉल संयंत्र का उद्घाटन किया है। इसकी स्थापना 105 करोड़ रुपये की लागत से ईस्टर्न इंडिया बायोफ्यूल्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा की गई। यह भारत का पहला अनाज आधारित इथेनॉल संयंत्र है। बिहार राज्य में कुल 17 इथेनॉल उत्पादन संयंत्र तैयार किये जा रहे हैं।

पानीपत में बनेगा स्टेडियम

हरियाणा सरकार ने ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा के गृहनगर पानीपत में स्टेडियम बनाने की घोषणा की है। इसे 10 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा। हरियाणा की राज्य सरकार 4 से 13 जून 2022 के बीच खेलो इंडिया यूथ गेम्स – 2022 का आयोजन करेगी। 

संतोष ट्रॉफी खिताब

केरल के मलप्पुरम में आयोजित फुटबॉल की इस 75वीं प्रतियोगिता में केरल ने प. बंगाल की टीम को हराकर जीत हासिल की। घरेलू मैदान पर इस प्रतियोगिता में यह केरल की तीसरी बार जीत है। 

अप्रैल में सर्वाधिक GST कलेक्शन –

इस साल अप्रैल 2022 में सरकार ने 1.68 लाख करोड़ रुपये का वस्तु एवं सेवा कर कलेक्ट किया है। यह अब तक का सबसे बड़ा जीएसटी कलेक्शन है। यह एक साल पहले के मुकाबले 20 प्रतिशत अधिक है। 

35वां स्पेनिश लीग खिताब

रियल मैड्रिड ने अपने रिजर्व दस्ते के साथ 35वां स्पेनिश लीग खिताब जीत लिया है। रियल मैड्रिड ने यह खिताब एस्पेनयोल को हराकर जीता है। 

आयुष्मान भारत दिवस –

30 अप्रैल 2022 को आयुष्मान भारत दिवस मनाया गया। इसे हर साल इसी दिन ग्राम स्वराज अभियान के तहत पूरे देश में मनाया जाता है। आयुष्मान भारत योजना की शुरुवात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 23 सितंबर 2018 को की गई थी। 

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?