डेली करेंट अफेयर्स 5 मई 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 5 मई 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 5 may 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

तरुण कपूर

तरुण कपूर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सलाहकार नियुक्त किया गया है। ये पूर्व पेट्रोलियम सचिव रह चुके हैं और 30 नवंबर 2021 को सचिव के रूप में सेवानिवृत्त हुए हैं। ये हिमाचल प्रदेश कैडर के 1987 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।

मुख्यमंत्री मितान योजना

छत्तीसगढ़ राज्य ने मुख्यमंत्री मितान(मित्र) योजना की शुरुवात की है। इसे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा शुरु किया गया है। अभी इसे 14 नगर निगमों में पायलट प्रोटक्ट के तौर पर शुरु किया गया है। इस योजना के तहत राज्य के लोग घर बैठे 100 सार्वजनिक सेवाओं का लाभ ले पाएंगे। 

विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस

3 मई को हर साल विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। इसे विश्व प्रेस दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। इस दिवस के मौके पर पत्रकारिता के लिए अपनी जान गवाने वालों को श्रद्धांजलि दी जाती है। इस दिवस की घोषणा संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा साल 1993 में की गई थी। 

कोविड महामारी से उबरने में लगेंगे 13 साल

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी नवीनतम रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। इसमें कहा गया कि भारत कोविड से सर्वाधिक प्रभावित होने वाले देशों में से एक है। 

सहस मल्होत्रा बने Jio Saavn के के सीईओ –

अमेजन म्यूजिक के पूर्व सीईओ सहस मल्होत्रा को जियो सावन का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। जियो द्वारा Jio Saavn को साल 2007 में शुरु किया गया था। 

एंडी जेसी होंगे अमेजन के सीईओ

विश्व की प्रतिष्ठित कंपनियों में शुमार अमेजन ने एंडी जेसी को अपना सीईओ चुना है। इस पद पर इनका कार्यकाल 5 जुलाई 2022 से शुरु होगा। वर्तमान में ये अमेजन वेब सर्विसेज के सीईओ हैं। अब ये पूरे अमेजन के सीईओ के तौर पर जेफ बेजोस का स्थान लेंगे। वहीं जेफ बेजोस कंपनी के बोर्ड के कार्यकारी अध्यक्ष होंगे। 

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?