डेली करेंट अफेयर्स 6 मई 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 6 मई 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 6 may 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

आदिवासी स्वास्थ्य वेधशाला –

भारती की पहली आदिवासी स्वास्थ्य वेधशाला का निर्माण ओडिशा राज्य द्वारा किया गया। इसके निर्माण के लिए राज्य एसटी व एससी विकास विभाग द्वारा क्षेत्रीय चिकित्सा अनुसंधान केंद्र, भुवनेश्वर के साथ एक समझौता किया था।

टोनी ब्रूक्स

ब्रिटिश रेसिंग ड्राइवर टोनी ब्रूक्स का निधन हो गया है। ये 1950 दशक के जीवित बचे एकमात्र फार्मूला वन रेस विजेता थे। इन्होंने 1950 के दशक में कुल 6 फार्मूला वन ग्रां प्री के खिताब अपने नाम किये। ये 1932 ई. में यूनाइटेड किंगडम में जन्मे थे। ये रेसिंग डेंटिस्ट के नाम से मशहूर थे। इन्होंने फरारी, कूपर, वैनवाल, बीआरएम के लिए ड्राइविंग की। इसके बाद मात्र 29 वर्ष की अवस्था में इससे संन्यास ले लिया। इनकी गिनती अपने करियर के सबसे सफल ड्राइवर्स में आती थी। 

ऑपरेशन सतर्क –

रेलवे सुरक्षा बल (RPF) द्वारा 5 से 30 अप्रैल के बीच ऑपरेशन सतर्क चलाया गया। इसके तहत अवैध तम्बाकू के परिवहन के 26 मामले पकड़े जिनमें 44 लाख रुपये से अधिक मूल्य के तम्बाकू उत्पादों को जब्त किया गया और 14 लोगों की गिरफ्तारी की गई। वहीं 177 अवैध शराब के मामले सामने आए जिनमें 97 लोगों की गिरफ्तारी की गई और 18 लाख रुपये की शराब जब्त की गई। 

विश्व हाथ स्वच्छता दिवस

दुनिया भर में 5 मई को विश्व हाथ स्वच्छता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस साल 2022 में इस दिवस की थीम ‘स्वास्थ्य देखभाल गुणवत्ता और सुरक्षा जलवायु या संस्कृति’ रखी गई है। 

इसरो का शुक्र मिशन – 2024

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) ने दिसंबर 2024 तक अपने शुक्र मिशन की योजना बनाई है। अंतरिक्ष निकाय के अध्यक्ष एस. सोमनाथ ने शुक्र की कक्षा में एक अंतरिक्ष मिशन भेजने की घोषणा की। 

अंतर्राष्ट्रीय आहार निषेध दिवस

हर साल 6 मई को International No Diet Day मनाया जाता है। यह दिवस पहली बार एक ब्रिटिश महिला मैरी इवांस द्वारा साल 1992 में मनाया गया था।

संगीता सिंह बनीं CBDT की अध्यक्ष

संगीता सिंह को केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड की चेयरपर्सन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। ये 1986 बैच की भारतीय राजस्व सेवा की अधिकारी हैं। सीबीडीटी के अध्यक्ष जे. बी. महापात्रा 30 अप्रैल 2022 को सेवानिवृत्त हो गए हैं। वर्तमान में बोर्ड में संगीत सिंह सहित कुल चार लोग सम्मिलित हैं। CBDT वित्त मंत्रालय के अंतर्गत राजस्व विभाग का एक हिस्सा है। प्रत्यक्ष कर से संबंधित सभी मामले 1 जनवरी 1964 से CBDT को सौंप दिये गए। 

हाइड्रोजन ईंधन वाला इलेक्ट्रिक पोत

हाइड्रोजन ईंधन पर आधारित पहले स्वदेशी हाइड्रोजन ईंधन इलेक्ट्रिक पोत का निर्माण कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा किया जाएगा। इसका निर्माण एवं विकास स्वदेशी तकनीक से किया जाएगा। यह हरित नौपरिवहन की दिशा में एक नया कदम होगा। इसकी घोषणा केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी एवं जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने की है।

मियां का बाड़ा

राजस्थान के एक रेलवे स्टेशन ‘मियां का बाड़ा’ का नाम बदलकर ‘महेश नगर हॉल्ट’ कर दिया गया है। यह स्टेशन राजस्थान के बाड़मेर जिले के बालोतरा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। हालांकि राजस्थान सरकार पहले ही 2018 में इस नाम के गाँव का नाम बदलकर महेशनगर कर चुकी है। रेलवे स्टेशन का नाम 2021 में ही बदला जा चुका है। लेकिन कोविड-19 के चलते इसका उद्घाटन स्थगित कर दिया गया था। अब 30 अप्रैल 2022 को इसका उद्घाटन किया गया।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?