डेली करेंट अफेयर्स 7 मई 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 7 मई 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 7 may 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

फ्लो केमिस्ट्री टेक्नोलॉजी हब –

भारत का पहला फ्लो केमिस्ट्री टेक्नोलॉजी हब हैदराबाद में स्थापित किया गया। इसे हैदराबाद के डॉ. रेड्डीज इंस्टीट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज में स्थापित किया गया।

आईएनएस विक्रांत

पहला स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस भारतीय नौसेना को सौंपा जाएगा। भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल करने से पूर्व इसे गहरे समुद्र में जटिल युद्धाभ्यास के लिए एक और परीक्षण हेतु रवाना किया गया। इससे पहले यह 5 दिवसीय और 10 दिवसीय समुद्री परीक्षण सफलतापूर्वक कर चुका है। यह भारत में निर्मित अब तक का सबसे बड़ा व जटिल युद्धपोत है। इसका भार चालीस हजार टन है। इसे 23000 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया था। 

डिफेंडर यूरोप 2022 और स्विफ्ट रिस्पांस 2022

उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) का यह युद्धाभ्यास 1 मई 2022 से शुरु हो गया है। इसका आयोजन 27 मई 2022 तक किया जाएगा। 

विश्व अस्थमा दिवस

दुनिया भर में हर साल मई माह के पहले मंगलवार को विश्व अस्थमा दिवस मनाया जाता है। इस बार यह दिवस 3 मई को पड़ा। इस साल 2022 में इस दिवस की थीम ‘Closing Gaps in Asthma Care’ रखी गई। इस दिवस के मौके पर ग्लोबल इनिशिएटिव फॉर अस्थमा द्वारा एक वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। वर्तमान में विश्व भर में 30 करोड़ लोग इससे प्रभावित हैं। इनमें 1.5 करोड़ सिर्फ भारत में ही हैं। पहली बार अस्थमा दिवस 1998 ई. में मनाया गया था। यह फेफड़ों से संबंधित बीमारी है। 

पोजेक्ट वेब –

सौर्वजनिक क्षेत्र के ‘इंडियन बैंक’ ने प्रोजेक्ट वेब के तहत प्री अप्रूब्ड पर्सनल लोन सेवा को शुरु किया है। चेन्नई स्थित बैंक द्वारा इसकी घोषणा जनवरी 2022 में की गई थी। 

टाइम्स हायर एजुकेशन इम्पैक्ट रैंकिंग 2022

टाइम्स हायर एजुकेशन द्वारा एजुकेशन इम्पैक्ट रैंकिंग के साल 2022 के संस्करण को जारी किया गया है। दुनिया के टॉप 300 विश्वविद्यालयों में भारत के मात्र 8 विश्वविद्यालय ही अपनी जगह बना सके। ऑस्ट्रिलिया की वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी इस रैंकिंग में शीर्ष पर है। इसके बाद यूएसए की एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी दूसरे स्थान पर है। इस रैंकिंग में स्थान पाने के लिए इस बार 110 देशों के 1524 संस्थानों ने भाग लिया था। 

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2021

JAIN विश्वविद्यालय ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2021 के दूसरे संस्करण को 20 स्वर्ण, 7 रजत और 5 कांस्य पदकों के साथ जीत लिया है। पदक तालिका में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी दूसरे स्थान पर और पंजाब यूनिवर्सिटी तीसरे स्थान पर है। शिव श्रीधर 11 स्वर्ण पदकों के साथ स्टार तैराक के रूप में उभरे। बेंग्लुरु के श्री कांतीरवा आउटडोर स्टेडियम में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2021 का समापन हुआ। इसका शुभंकर ‘वीरा’ था। इस आयोजन में 210 विश्वविद्यालयों के 3900 स्टूडेंट्स ने 20 खेलों में प्रतिभाग किया। 

विश्व पुर्तगाली भाषा दिवस

हर साल 5 मई को विश्व पुर्तगाली भाषा दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को 2009 में आधिकारिक तौर पर स्थापित किया गया था। 

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?