डेली करेंट अफेयर्स 1 जून 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 1 जून 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 1 June 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

यूनिसेफ का प्रतिरक्षण चैंपियन पुरस्कार

कश्मीर के रेडियो जॉकी उमर निसार को महाराष्ट्र में वार्षिक रेडियो4चाइल्ड 2022 अवार्ड्स में संयुक्त राष्ट्र बाल आपातकालीन कोष (यूनिसेफ) द्वारा प्रतिरक्षण चैंपियन पुरस्कार और 01 सर्वश्रेष्ठ सामग्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इन्हें महामारी के दौरान दर्शकों तक पहुँचने व जागरूकता प्रदान करने व अफवाहों का मुकाबला करने के कार्य के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।

रोजगार सृजन कार्यक्रम को 2026 तक बढ़ाया

प्रधामंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम को वित्त वर्ष 2026 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। केंद्रीय मंत्रालय के अनुसार इस कार्यक्रम को 13554.42 करोड़ रुपये के परिव्यय के लिए 5 साल के लिए 15वें वित्त आयोग चक्र में जारी करने के लिए अधिकृत किया गया है। 

सीमा समन्वय सम्मेलन

भारत और बांग्लादेश के बीच सीमा समन्वय सम्मेलन को सिलहट में बीएसएफ के महानिदेशक और बीजीबी के क्षेत्रीय कमाण्डर द्वारा शुरु किया गया। इस चार दिवसीय संगोष्ठी का समापन 2 जून को होगा। मेघालय के दावकी में स्थित इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट के माध्यम से भारतीय टीम बांग्लादेश पहुँची। जहाँ पर बीजीबी के शीर्ष कर्मियों ने इनका स्वागत किया। 

संजीत नार्वेकर

मुम्बई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया 2022 के उद्घाटन समारोह में संजीत नार्वेकर को डॉ. वी शांताराम लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। ये डाक्यूमेंट्री फिल्म निर्माता और लेखक हैं। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल द्वारा इन्हें 10 लाख रुपये की धनराशि, स्वर्ण शंख, और एक प्रशस्ति पत्र के साथ सम्मानित किया। 

फोर्ब्स 30 अंडर 30 एशिया लिस्ट 2022

फोर्ब्स पत्रिका द्वारा 30 अंडर 30 एशिया लिस्ट के 7वें संस्करण को साल 2022 में जारी किया गया है। इसमें 30 साल से कम आयु वर्ग के 30 लोगों को सम्मानित करने की 10 श्रेणियां शामिल हैं। इस सूची को Rana Wehbe Watson द्वारा संपादित किया गया है। इसमें एशिया प्रशांत क्षेत्र के 22 देशों व क्षेत्रों को शामिल किया गया। प्रविष्टियों की संख्या के मामले में भारत 61 प्रविष्टियों के साथ शीर्ष पर है। इस सूची में सबसे कम आयु (14 वर्ष) के जापान के ओलंपिक स्केटबोर्डिंग स्वर्ण पदक विजेता मोमोजी निशिया शामिल हैं। 

अमेरिका बना भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार

चीन को पछाड़कर अमेरिका भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार बन गया है। वित्तीय वर्ष 2021-22 में भारत-अमेरिका के बीच 119.42 बिलियन अमेरिकी डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार हुआ। वहीं इस दौरान चीन के साथ भारत का द्विपक्षीय व्यापार 115.42 बिलियन डॉलर का रहा।  

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस

हर साल 31 मई को विश्व तम्बाकू निषेध दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष 2022 में इस दिवस की थीम ‘तम्बाकू:हमारे पर्यावरण के लिए खतरा’ रखी गई है। इस दिवस को पहली बार 1988 ई. में मनाया गया। 

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?