डेली करेंट अफेयर्स 31 मई 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 31 मई 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 31 may 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

नैनो तरल यूरिया संयंत्र –

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया के पहले नैनो तरल यूरिया संयंत्र को राष्ट्र को समर्पित किया। इसका उद्घाटन इफको के कलोल, गुजरात में किया गया। गुजरात के गाँधीनगर में आयोजित एक समारोह के दौरान प्रधानमंत्री जी ने यह संयंत्र राष्ट्र को समर्पित किया। इफको के इस प्लांट की दैनिक क्षमता 1.5 लाख बोतल है। इफको अब तक इसके 3.6 लाख बोतलों का उत्पादन कर चुका है। जिनमे से 2.5 लाख बोतलें पहले ही किसानों को बेची जा चुकी हैं। 

भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण

भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के सर्वे के अनुसार बिहार के जमुई जिले में 27.6 टन खनिज युक्त अयस्क सहित लगभग 222.88 मिलयन टन का सोने का भंडार उपस्थित है। बिहार की नीतीश सरकार ने अब तक के सबसे बड़े सोने के भंडार के अन्वेषण के लिए अनुमति देने का फैसला किया है।  

पवन सौर हाइब्रिड बिजली सुविधा

अडानी ग्रुप ने राजस्थान के जैसलमेर में भारत की पहली पवन सौर हाइब्रिड बिजली सुविधा को शुरु किया है। 390 मेगावाट की यह सुविधा भारत के हरित ऊर्जा प्रयास में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करेगी। यह भारत की दीर्घकालिक ऊर्जा आकांक्षाओं की दिशा में एक छोटा सा कदम है। 

मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव

मुंबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के 17वें संस्करण का उद्घाटन 29 मई 2022 को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने किया। सात दिन तक चलने वाले इस महोत्सव में दुनिया के 30 देशों की 800 से अधिक फिल्मों को शामिल किया गया है। यह एक द्विवार्षिक आयोजन है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?