डेली करेंट अफेयर्स 30 मई 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 30 मई 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 30 may 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

सेवानिवृत्त हुआ INS गोमती

इंडियन नेवी के पश्चिमी बेड़े का सबसे पुराना युद्धपोत आईएनएस गोमती 34 साल बाद सेवानिवृत्त हो गया है। अब इसे एक म्यूजियम के रूप में विकसित किया जाएगा। इसे अब लखनऊ में गोमती नदी के तट पर रखा जाएगा। इसे भारतीय नौसेना में साल 1988 में तैनात किया गया था। यह गोदावरी क्लास गाइडेड सिमाइल फ्रिगेट का तीसरा जहाज था। इसे 28 मई 2022 की शाम को मुम्बई के मझगांव नेवल डॉकयार्ड में सार्यास्त के समय डिकमीशन किया गया। गोमती नदी के नाम पर इसका नामकरण किया गया था। यह युद्धपोत बहुत से मिशनों जैसे – ऑपरेशन इंद्रधनुष, ऑपरेशन पराक्रम, ऑपरेशन कैक्टस का हिस्सा रहा। 

IRCTC की रामायण यात्रा

इंडियन रेलवे कैटरिंग एण्ड टूरिज्म कॉर्पोरेशन द्वारा एक विशेष पर्यटक रेल के माध्यम से यात्रा शुरु की है। 18 दिवसीय यह यात्रा 21 जून 2022 से शुरु होगी। भारत के अयोध्या से नेपाल के जनपकुर को जोड़ती हुई यह रेल रामायण के स्थलों की यात्रा कराएगी। 

समान नागरिक संहिता

उत्तराखंड की राज्य सरकार ने समान नागरिक संहिता को लागू करने के उद्देश्य से उच्चतम न्यायालय की एक सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति रंजना देसाई की अध्यक्षता में एक मसौदा समिति का गठन किया है। इस समिति के अन्य सदस्यों में दिल्ली उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश प्रमोद कोहली, उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह, मनु गौर और सुरेखा डंगवाल शामिल हैं।

Menstrual Hygiene Day

हर साल 28 मई को मासिक धर्म स्वच्छता दिवस मनाया जाता है। मासिक धर्म के दौरान देश दुनिया की युवतियों व महिलाओं के समक्ष आने वाली समस्याओं व चुनौतियों का समाधान करने व जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से यह दिवस मनाया जाता है।  

दिवंगत CM एम. करुणानिधि की प्रतिमा का अनावरण

उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू ने 28 मई 2022 को चेन्नई में पूर्व दिवंगत मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि की कांसे की 16 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। एम. करुणानिधि 5 बार तमिलनाडु के मुख्यमंत्री रहे। इस अवसर पर करुणानिधि के पुत्र व वर्तमान CM एम. के. स्टालिन भी मौजूद रहे। इस प्रतिमा का अनावरण ओमानदुरार एस्टेट में स्थित मल्टी सुपर स्पेशियलिटी गवर्नमेंट हॉस्पिटल के परिसर में किया गया। 

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?