डेली करेंट अफेयर्स 29 मई 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 29 मई 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 29 may 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

वैश्विक खाद्य नीति रिपोर्ट – 2022

संयुक्त राष्ट्र के इंटरगवर्नमेंटल पैनल ऑन क्लाइमेट चेंज द्वारा एक आसन्न संकट पर चेतावनी जारी की गई है। यह समस्या खाद्य प्रणालियों से अटूट रूप से जुड़ी हुई है। 

ग्लोबल ऑर्गेनिक एक्सपो 2022

तीसरे ग्लोबल ऑर्गेनिक एक्सपो 2022 का आयोजन ‘मानवता के लिए लाभप्रदता’ की थीम के साथ शुरु किया गया। पिछले कार्यक्रमों में 200 से ज्यादा जैविक उत्पादों व सेवा कंपनियों ने भाग लिया था। यह आर्गेनिक के क्षेत्र में दुनिया को एक शानदार अवसर प्रदान करता है। 

कागज के आयात हेतु पंजीकरण अनिवार्य

केंद्र सरकार ने 1 अक्टूबर से कागज का आयात करने हेतु पंजीकरण को अनिवार्य कर दिया है। सरकार द्वारा यह कदम कागज आयात निगरानी प्रणाली के तहत उठाया गया है। प्रमुख कागज उत्पादों की आयात नीति में संशोधन किया गया है और यह नीति आने वाले सभी आयातों पर लागू होगी। लेकिन चेक पेपर, करेंसी पेपर, बैंक बांड, सिक्योरिटी प्रिंटिंग पेपर को इस नीति से मुक्त रखा गया है। 

लैवेंडर फेस्टिवल

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने भद्रवाह, जम्मू में देश के पहले लैवेंडर फेस्टिवल का उद्घाटन किया। यहाँ पर लैवेंडर की खेती ने पहाड़ी क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को एक नया आयाम दिया है। डोडा जिले का भद्रवाह भारत में बैंगनी क्रांति (अरोमा मिशन) की जन्मस्थली है। केंद्रशासित प्रदेशों के किसानों के जीवन को बदलने की दिशा में अरोमा मिशन एक केंद्रीय पहल है। बैंगनी क्रांति को केंद्र सरकार द्वारा साल 2016 में शुरु किया गया था। साल 2024 तक लैवेंडर की खेती 1500 हेक्टेयर तक बढ़ाना इस मिशन का उद्देश्य है। 

WTO समिति के अध्यक्ष बने अनवर हुसैन

भारतीय अधिकारी अनवर हुसैन शेख को व्यापार पर तकनीकी वाधाओं पर World Trade Organization की समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। इस पद पर ये मैक्सिको की एलिसा मारिया ओल्मेडा डी एलेसांड्रो का स्थान लेंगे। भारत 1995 में विश्व व्यापार संगठन का सदस्य बना। 

परियोजना ‘निगाह’ –

इस परियोजना का उद्घाटन दिल्ली सीमा शुल्क के मुख्य आयुक्त सुरजीत भुजबल द्वारा आईसीडी गढ़ी हरसरु, गुरुग्राम में किया गया। यह परियोजना कंटेनर को ट्रैक करने की एक पहल है।

IBA एथलीट समिति की अध्यक्ष बनीं लवलीना बोर्गोहेन

टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारत की लवलीना बोर्गोहेन को अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (आईबीए) एथलीट समिति की अध्यक्ष बनाया गया है। इनके अतिरिक्त भारतीय मुक्केबाज शिव थापा को भी इस समिति का सदस्य बनाया गया है। 

अरुणाचल में बंदर की नई प्रजाति

भारत के पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश में पायी गई बंदर की एक नई प्रजाति का नाम सेला पास के नाम पर ‘द् सेला मकाक’ रखा गया है। इसकी पहचान व विश्लेषण भारतीय प्राणी सर्वेक्षण और कलकत्ता विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों द्वारा किया गया।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?