डेली करेंट अफेयर्स 28 मई 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 28 मई 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 27 may 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार –

भारतीय उपन्यास टॉम्ब ऑफ सैंड ने अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार जीता है। यह पुरस्कार टॉम्ब ऑफ सैंड की लेखिका गीतांजलि श्री और उपन्यास की अमेरिकी अनुवादक डेजी रॉकवेल को प्रदान किया गया। यह पुरस्कार दुनिया भर के उन उपन्यासों को मान्यता प्रदान करता है जिनका अनुवाद अंग्रेजी में किया गया हो। इस पुरस्कार के साथ दी जाने वाली 50 हजार पाउंड की राशि को दोनों के बीच विभाजित किया जाएगा। यह उपन्यास मूल रूप से हिन्दी में ‘रेत की समाधि’ नाम से आया था। दिल्ली की रहने वाली गीतांजलि श्री यह पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय महिला लेखिका बन गई हैं। साथ ही यह हिन्दी भाषा का पहला उपन्यास है जिसे अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह उपन्यास भारत के बंटवारे की छाया लिए एक ऐसी बुजुर्ग महिला की कहानी को दर्शाता है जिसके पति की मृत्यु हो चुकी है। 26 मई 2022 को गीतांजलि श्री को लंदन में इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बुकर पुरस्कार की शुरुवात 2005 में की गई थी। 

फ्रेंच रिवेरा फिल्म फेस्टिवल

भारतीय फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दिकी को फ्रेंच रिवेरा फिल्म फेस्टिवल में एक्सिलेंस इन सिनेमा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सिनेमा जगत में इनके योगदान हेतु इन्हें अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 

भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा –

नरिंदर बत्रा ने भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही इन्होंने फिर से इस पद की दौड़ में शामिल न होने के भी संकेत दिये हैं। ये अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ के भी अध्यक्ष हैं।

INS निर्देशक

गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स ने एलएंडटी शिपबिल्डर्स के सहयोग से भारतीय नौसेना के लिए यह सर्वेक्षण पोत लांच किया है। यह चार सर्वे वेसल (बड़े) परियोजनाओं की श्रंखला का दूसरा पोत है। इस चेन्नई के कट्टुपल्ली में लांच किया गया। इस श्रेणी का पहले जहाज ‘संध्याक’ को दिसंबर 2021 में कोलकाता में लांच किया गया था। इन चार जहाजों के निर्माण हेतु अनुबंध पत्र पर हस्ताक्षर 30 अक्टूबर 2018 को किये गए थे।

पुरातत्व पर केंद्रीय सलाहकार बोर्ड

केंद्र सरकार ने पुरातत्व पर केंद्रीय सलाहकार बोर्ड की फिर से स्थापना की है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण और पुरातात्विक अनुसंधान के क्षेत्र में कार्य करने वालों के बीच संबंधों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सात साल पहले गठित इस बोर्ड की स्थापना केंद्र सरकार द्वारा फिर से स्थापित करने की घोषणा की गई है। इसका पुनर्गठन भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा किया गया। संस्कृति मंत्री इस बोर्ड के अध्यक्ष होंगे। 

पीएम की अध्यक्षता में गठित अंतरराज्यीय परिषद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में अंतरराज्यीय परिषद का फिर से गठन किया गया है। सभी राज्यों के मुख्यमंत्री एवं 6 केंद्रीय मंत्री इस परिषद के सदस्य होंगे। इसमें 10 केंद्रीय मंत्री स्थाई रूप से आमंत्रित होंगे। साथ ही केंद्र ने एक अंतर-राज्य परिषद की स्थायी समिति का भी फिर से गठन केंद्रीय गृहमंत्री की अध्यक्षता में किया है।

भारत ड्रोन महोत्सव – 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के सबसे बड़े ड्रोन महोत्सव का उद्घाटन किया। इस महोत्सव का आयोजन 27-28 मई को किया जा रहा है। 

आरोहण 2.0

डाक विभाग और भारतीय डाक भुगतान बैंक आरोहण 2.0 का आयोजन शिमला, हिमाचल प्रदेश में किया जा रहा है। यह डाक विभाग और भारतीय डाक भुगतान बैंक के वरिष्ठ पदाधिकारियों की दो दिवसीय बैठक है। इसमें भारत के हर नागरिक को बैंकिंग समाधान प्रदान करने के तरीकों पर चर्चा की जाएगी।

पहली महिला लड़ाकू एविएटर

हिरयाणा की 26 वर्षीय कैप्टन अभिलाषा बराक भारतीय सेना में पहली महिला लड़ाकू एविएटर बन गई हैं। ये अपना प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद लड़ाकू विमानवाहक के रूप में सेना उड्डयन कोर में शामिल होने वाली पहली महिला अधिकारी बन गई हैं। इन्हें साल 2018 में अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी, चेन्नई से भारतीय सेना में शामिल किया गया था। 

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?