डेली करेंट अफेयर्स 27 मई 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 27 मई 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 27 may 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

उत्तर प्रदेश बजट 2022-23

उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 26 मई 2022 को विधानमंडल में बजट पेश किया। यह बजट लगभग 6 लाख 15 हजार करोड़ रुपये का है। इसे यूपी के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा पेश किया गया। इस बजट में राज्य की सुरक्षा व्यवस्था, युवाओं को नौकरी, कृषि सहित सभी विभागों पर ध्यान दिया गया है। यह योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट है। बजट में राज्य के 75 जिलों में खेलो इंडिया सेंटर स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। राज्य में दिव्यांग भरणपोषण राशि को 300 से बढ़ाकर 1000 रुपये प्रति माह कर दिया गया है। वहीं वृद्धावस्था पेंशन को 500 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये कर दिया गया है। 14 मेडिकल कॉलेजों को 2100 करोड़ रुपये का बजट प्रदान किया गया है। बाढ़ नियंत्रण हेतु 2700 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित है। वाराणसी में क्रिकेट स्टेडियम बनाया जाएगा, इसके लिए 95 करोड़ रुपये दिये जाएंगे।  

परम पोरुल सुपरकंप्यूटर

NIT तिरुचिरापल्ली में परम पोरुल नाम के सुपर कंप्यूटर को स्थापित किया गया है। इसे राष्ट्रीय सुपर कम्प्यूटिंग मिशन के दूसरे चरण के तहत स्थापित किया गया है। राष्ट्रीय कम्प्यूटिंग मिशन पहल को इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, औऱ विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा शुरु किया गया है। 

जैव विविधता रजिस्टर –

कोलकाता अपना जैव विविधता रजिस्टर पाने वाला देश का पहला मेट्रो शहर बन गया है। कोलकाता ने जैव विविधता का विस्तृत रजिस्टर तैयार किया है। पीपुल्स बायोडायवर्सिटी रजिस्टर को कोलकाता नगर निगम द्वारा जारी किया गया है। इस रजिस्टर को गैस सरकारी संगठनों की मदद से जैव विविधता बोर्ड की देखरेख में तैयार किया गया है। 520 पेज के इस रजिस्टर में पेड़ों की 138 प्रजातियों, 26 प्रकार की चीनी सब्जियों, 33 आषधीय पौधों और करीब 100 अन्य पौधों की प्रजातियों का दस्तावेजीकरण किया गया है। 

ओलंपिक मूल्य शिक्षा कार्यक्रम

ओडिशा राज्य में ओलंपिक मूल्य शिक्षा कार्यक्रम की शुरुवात की गई है। इसका शुभारंभ ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक द्वारा अभिनव बिंद्रा फाउंडेशन ट्रस्ट के सहयोग से किया गया। पहले इसे भुवनेश्वर और राउलकेला के 90 स्कूलों में लागू किया जाएगा।

UAE में पंकीपॉक्स का पहला मामला

संयुक्त अरब अमीरात मंकीपॉक्स का पहला मामला दर्ज करने वाला पहला खाड़ी देश बन गया है। बुखार और दाने इस बीमारी के आम लक्षण हैं। मंकीपॉक्स एक डीएनए वायरस है जो मनुष्य व अन्य जानवरों में मंकीपॉक्स का कारण बनता है। 

Listen to Your Heart : The London Adventure

रस्किन बॉन्ड की नई पुस्तक Listen to Your Heart : The London Adventure का विमोचन किया गया है। यह पुस्तक चैनल द्वीप समूह और इंग्लैंड में बिताए गए चार वर्षों की झलक प्रदर्शित करती है। इस पुस्तक को पेंगुइन रैंडम हाउस द्वारा 19 मई 2022 को रस्किन बॉन्ड के 88वें जन्मदिवस के अवसर पर प्रकाशित किया गया है। ये भारत के प्रसिद्ध बाल पुस्तक लेखक हैं। रस्किन बॉन्ड का जन्म कसौली, हिमाचल प्रदेश में हुआ था।  

वासविक औद्योगिक अनुसंधान पुरस्कार – 2020

ए गोपालकृष्णन ने साल 2020 के लिए वासविक औद्योगिक अनुसंधान पुरस्कार जीता। इस पुरस्कार के साथ 1.51 लाख रुपये और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार कृषि विज्ञान सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले वैज्ञानिकों व शोधकर्ताओं को प्रदान किया जाता है।  

डॉ. टेड्रोस घेब्रेयसस – 

Dr. Tedros Adhanom Ghebreyesus को दूसरे कार्यकाल हेतु विश्व स्वास्थ्य संगठन का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। इन्हें जेनेवा में 75वीं विश्व स्वास्थ्य सभा के दौरान दोबारा इस पद के लिए चुना गया। इन्हें इस पद के लिए पहली बार साल 2017 में चुना गया था। 2017 से पहले ये इथोपिया के विदेश मंत्री व स्वास्थ्य मंत्री के तौर पर कार्य कर चुके हैं। WHO की स्थापना 7 अप्रैल 1948 ई. को हुई थी। इसका मुख्यालय जेनेवा, स्विजरलैंड में है। 

अंतर्राष्ट्रीय गुमशुदा बाल दिवस –

हर साल 25 मई को अंतर्राष्ट्रीय गुमशुदा बाल दिवस मनाया जाता है। यह एक अंतर्राष्ट्रीय जागरुकता

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?