डेली करेंट अफेयर्स 26 मई 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 26 मई 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 26 may 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

चाइल्ड अलर्ट

यूनिसेफ ने चाइल्ड अलर्ट नाम से एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट ने 6 लाख बच्चो के आवश्यक उपचार से चूकने पर प्रकाश डाला है। कोरोना वायरस महामारी, रूस-चीन युद्ध एवं जलवायु परिवर्तन वैश्विक खाद्य संकट का कारण बन सकते हैं।

शिरुई लिली महोत्सव

मणिपुर राज्य में शिरुई लिली महोत्सव के चौथे संस्करण का आयोजन किया जा रहा है। इसका वार्षिक आयोजन मणिपुर सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा किया जाता है। इस चार दिवसीय उत्सव का आयोजन उखरुल जिले में राज्य के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह और राज्यपाल ला. गणेशन द्वारा किया गया। इस महोत्सव का आयोजन शिरुई लिली के खिलने के मौसम में किया जाता है। यह पुष्प मणिपुर के उखरुल जिले के अतिरिक्त और कहीं नहीं पाया जाता। 

ड्रोन हेल्थकेयर 2022 –

उत्तराखंड सरकार स्वास्थ्य सेवा 2022 में ड्रोन को लांच करने जा रही है। देहरादून व उत्तरकाशी जिलों के बीच व्यवसाय ने एक वाणिज्यिक ड्रोन कॉरिडोर को लांच किया है। 

IPL में 700 चौके

इंडियन प्रीमयर लीग में 700 चौके लगाने वाले शिखर धवन पहले क्रिकेटर बने हैं। ये आईपीएल में पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हैं। 
कम्युनिस्ट नेता शिवाजी पटनायक का निधन –
वयोवृद्ध कम्युनिस्ट लीडर शिवाजी पटनायक का 93 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। इन्हें ओडिशा में भाकपा (मार्कसवादी) के संस्थापक के रूप में जाना जाता है। 

ग्लोबल एयर पॉवर रैंकिंग – 2022

आधुनिक सैन्य विमान की विश्व निर्देशिका द्वारा यह सूचकांक जारी किया गया है। भारतीय वायु सेना को इस सूचकांक में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। 

संगीत कलानिधि पुरस्कार 2020-22

संगीत अकादमी द्वारा संगीत कलानिधि पुरस्कारों की घोषणा की गई है। प्रसिद्ध गायक नेवेली आर. संतानगोपालन को साल 2020 के लिए, मृदंग कलाकार तिरुवरूर भक्तवत्सलम को 2021 के लिए, और जी. जे. आर. कृष्णन व विजयलक्ष्मी को 2022 के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 

टाइम : टॉप 100 प्रभावशाली लोग – 

टाइम पत्रिका ने साल 2022 के लिए विश्व के शीर्ष 100 प्रभावशाली लोगों की सूची जारी की है। इस सूची में तीन भारतीय करुणा नंदी, गौतम अडानी, खुर्रम परवेज को स्थान दिया गया है। करुणा नंदी सुप्रीम कोर्ट की वकील हैं, गौतम अडानी बिजनेसमैन हैं, और खुर्रम अडानी कश्मीरी मानवाधिकार कार्यकर्ता हैं। सूची के 100 लोगों को 6 श्रेणियों – नेता, कलाकार, प्रतीक, पायनियर, टाइटन्स, और नवप्रवर्तनकर्ता में रखा गया है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?