डेली करेंट अफेयर्स 25 मई 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 25 मई 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 25 may 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

विनय कुमार सक्सेना

केंद्र सरकार ने विनय कुमार सक्सेना को भारत के केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली का नया उपराज्यपाल बनाया गया है। राष्ट्रपति कार्यालय ने अनिल बैजल का इस्तीफा स्वीकार कर विनय सक्सेना के नाम की घोषणा की गई है। ये वर्तमान में खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष हैं। इन्हें पद्म पुरस्कार चयन पैनल के सदस्य के रूप में नामित किया जा चुका है। इन्होंने 1991 ई. में एक गैर लाभकारी संगठन नेशनल काउंसिल ऑफ सिविल लिबर्टीज की स्थापना की।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 –

केंद्रीय आयुष मंत्रालय ने कर्नाटक के मैसूर में 21 जून को होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के 8वें संस्करण के आयोजन की घोषणा की है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुरुवात 21 जून 2015 से की गई थी।

बेल्जिय में मंकीपॉक्स के मरीज क्वारंटाइन

यूरोपीय देश बेल्जियम मंकीपॉक्स के मरीजों को क्वारंटाइन करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। मंकीपॉक्स के चार मामले सामने आने के बाद बेल्जियम ने मरीजों के लिए 21 दिन का क्वारंटाइन अनिवार्य कर दिया। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार दुनिया के 12 देशों में 92 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। 

हॉकी इंडिया सब-जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप

हरियाणा की टीम ने हॉकी इंडिया सब-जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया है। हरियाणा ने झारखंड की टीम को 2-0 से हराकर यह खिताब अपने नाम किया। इस चैंपियनशिप का आयोजन मणिपुर की राजधानी इम्फाल में किया गया था।

प्रीमियर लीग फुटबॉल चैंपियनशिप 2021-22

मैनटेस्टर सिटी ने प्रीमियर लीग फुटबॉल चैंपियनशिप 2021-22 का खिताब जीत लिया है। यह इनकी चौथी खिताबी सफलता है। 2016 में आगमन के बाद से यह टीम अब तक चार प्रीमियर लीग और आठ प्रमुख ट्रॉफियां जीत चुकी है। 

पूर्वी तिमोर के राष्ट्रपति बने जोस रामोसा होर्टा

72 वर्षीय जोस रामोसा होर्टा ने एशिया के नवीनतम निर्मित देश पूर्वी तिमोर के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की है। ये पूर्व स्वतंत्रता सेनानी एवं नोबल शांति पुरस्कार विजेता हैं। इन्हें 1996 ई. में संयुक्त रूप से नोबल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। देश की स्वतंत्रता की 20वीं वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में इन्होंने देश के राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की। ये 2006 से 2007 के बीच देश के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। इसके बाद 2007 से 2012 तक राष्ट्रपति के तौर पर कार्य किया। 

कुतुबमीनार में पूजा की अनुमति नहीं

कुतुबमीनार विवाद के मामले में भारतीय पुरातत्व विभाग ने हिंदू संगठनों द्वारा कुतुबमीनार में पूजा करने की मांग को लेकर दायर पक्ष का विरोध किया है। पुरातत्व विभाग ने कहा कि कुतुबमीनार कोई पूजा स्थल नहीं अतः मौजूदा स्थिति को बदला नहीं जा सकता है। हिंदू सगठनों ने वहाँ पर देवी देवताओं की मूर्तियों की पुनर्स्थापना एवं पूजा अर्चना की मांग की थी। अब दिल्ली हाई कोर्ट इस मामले में 9 जून को फैसला सुनाएगा। इस मामले में हिंदू संगठनों के वकील हरिशंकर जैन ने कहा कि कुतुबमीनार को 27 हिंदू एवं जैन मंदिरों को तोड़कर बनाया गया था।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?