डेली करेंट अफेयर्स 24 मई 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 24 मई 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 24 may 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

एंथनी अल्बनीस

ऑस्ट्रेलिया की लेबर पार्टी के 59 वर्षीय नेता एंथनी अल्बनीस ने 23 मई 2022 को प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण कर ली है। इन्होंने कैनबरा के गवर्नमेंट हाउस में एक समारोह के दौरान शपध ग्रहण की। ये आस्ट्रेलिया के 31वें प्रधानमंत्री बने। इस पद पर इन्होंने स्कॉट मॉरिसन का स्थान लिया। 

विश्व आर्थिक मंच की बैठक

विश्व आर्थिक मंच की साल 2022 की वार्षिक बैठक का आयोजन 22 से 26 मई के बीच स्विजरलैंड के दावोस में किया जा रहा है। इस वर्ष इस वार्षिक बैठक की थीम ‘Working Together, Restoring Trust’ रखी गई है। 

सिंगापुर भारत में सबसे बड़ा निवेशक

वित्त वर्ष 2021-22 के लिए भारत में निवेश करने वाले देशों में सिंगापुर शीर्ष पर रहा। भारत ने सिंगापुर से इस दौरान 83.57 बिलियन डॉलर का वार्षिक सकल विदेशी निवेश प्रवाह दर्ज किया। सिंगापुर के बाद क्रमशः अमेरिका, मॉरीशस का नाम आता है।

भारत-बांग्लादेश नेवी कोऑर्डिनेटेड पेट्रोल

भारत-बांग्लादेश नेवी कोऑर्डिनेटेड पेट्रोल के चौथे संस्करण का आयोजन किया गया। इस गश्ती अभ्यास का आयोजन बंगाल की उत्तरी खाड़ी में 22 और 23 मई को किया गया। इसके पिछले संस्करण का आयोजन अक्टूबर 2020 में किया गया था। इसमें भारत की ओर से स्वदेशी युद्धपोत INS कोरा और INS सुमेधा ने भाग लिया। वहीं बांग्लादेश की ओर से युद्धपोत बीएनइस अली हैदर और बीएनएस अबू उबैदा ने भाग लिया। 

स्पेनिश ग्रां प्री

फार्मूल वन रेस के वर्ल्ड चैंपियन मैक्स वेर्सटैपेन ने रेड बुल में स्पेनिश ग्रां प्री का खिताब जीता। इन्होंने यह खिताब मात्र 13 सेकेंड से जीता। इनके बाद मैक्सिकन सर्जियो पेरेज दूसरे स्थान पर रहे। 

आर प्रज्ञानंद ने मैग्नस कार्लसन को हराया

16 वर्षीय भारतीय शतरंज ग्रैंड मास्टर आर प्रज्ञानंद ने विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन को साल 2022 में दूसरी बार हराया है। इन्होंने चेसेबल मास्टर्स ऑनलाइन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में यह उपलब्धि हासिल की। इन्होंने इसी साल फरवरी 2022 में रैपिड शतरंज टूर्नामेंट एयरथिंग मास्टर्स में कार्लसन को हराया था। 

BioRRAP –

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बायोटेक शोधकर्ताओं के लिए यह एकल राष्ट्रीय पोर्टल लांच किया है। वर्तमान में देश में 2700 से अधिक बायोटेक स्टार्टअप और 2500 से ज्यादा बायोटेक अद्यम संचालित हो रहे हैं।

नॉर्थ ईस्ट रिसर्च कॉन्क्लेव 2022

आईआईटी गुवाहाटी में केंद्रीय शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने North East Research Conclave 2022 का शुभारंभ किया। 

भारत में असमानता की स्थिति

भारत में असमानता की स्थिति रिपोर्ट को डॉ. बिबेक देबरॉय द्वारा जारी किया गया। यह डेटा स्वास्थ्य, शिक्षा, श्रम बाजार क्षेत्र और घरेलू विशेषताओं में असमानता की व्याख्या करता है। इसके अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे की क्षमता को मजबूत करने में प्रगति हुई है। 2005 से 2020 के बीच भारत में स्वास्थ्य केंद्रों में वृद्धि हुई है। यह रिपोर्ट पांच मुख्य कारकों के आधार पर असमानता की प्रकृति और अनुभव को निर्धारित करती है। 

महिला हॉकी राष्ट्रीय चैंपियनशिप

हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप के 12वें संस्करण का खिताब ओडिशा की टीम ने जीता। ओडिशा ने यह खिताब कर्नाटक की टीम को हराकर जीता। सीनियर नेशनल में यह ओडिशाई टीम का पहला स्वर्ण पदक है। इस चैंपियनशिप का आयोजन मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में किया गया था। 

पेटीएम जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड

पेटीएम ने पेटीएम जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड नाम से एक संयुक्त उद्यम की घोषणा की है। निवेश के बाद यह पेटीएम की सहायक कंपनी बन जाएगी।

विवेक कुमार

2004 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी विवेक कुमार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निजी सचिव नियुक्त किया गया है। कैबिनेट नियुक्ति समिति ने इनके नामांकन को स्वीकार कर लिया है। 

सलिल पारेख बने इंफोसिस के MD व CEO

आईटी प्रमुख इंफोसिस ने सलिल पारेख को एक बार फिर कंपनी का प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है। इस पद पर इनका कार्यकाल 1 जुलाई 2022 से 31 मार्च 2027 तक रहेगा। ये जनवरी 2018 से ही इन पदों पर कार्यरत होकर कंपनी का नेतृत्व कर रहे हैं। इंफोसिस की स्थापना 2 जुलाई 1981 ई. में हुई थी। इसका मुख्यालय बेंगलुरु, कर्नाटक में है।

अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस – 

अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस हर साल 22 मई को मनाया जाता है। जैव विविधता की आवश्यकता व महत्व के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से यह दिवस हर साल मनाया जाता है। जैव विविधता हमारे पर्यावरण एवं ग्रह के लिए आवश्यक है। पहली बार यह दिवस संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 29 दिसंबर 1993 को मनाया गया था। दिसंबर 2000 में 22 मई को इस दिवस के रूप में चुना गया। इस वर्ष इस दिवस की थीम ‘सभी जीवन के लिए एक साझा भविष्य का निर्माण’ रखी गई है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?