डेली करेंट अफेयर्स 23 मई 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 23 मई 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 23 may 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

थॉमस कप –

बैडमिंट की प्रतियोगिता थॉमस कप इस बार भारत ने जीत ली है। 15 मई को हुए फाइनल मैच में भारत ने 14 बार की प्रतियोगिता विजेता इंडोनेशियाई टीम को हराकर यह उपलब्धि हासिल की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को यह उपलब्धि दिलाने वाली टीम की प्रशंसा की। वहीं खेल मंत्रालय ने विजेता टीम को 1 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है। थॉमस कप के 73 साल के इतिहास में भारत पहली बार चैंपियन बना है। अब तक सिर्फ 5 देश ही इसके विजेता बन पाए थे, भारत छठा विजेता बना है। पहले थॉमस कप तीन साल में हुआ करता था, परंतु 1982 ई. से यह हर 2 साल में होने लगा। इस टूर्नामेंट की शुरुवात 1949 ई. में हुई थी। अब तक इसके 32 आयोजन हो चुके हैं। इनमें इंडोनेशिया 14 बार, चीन 10 बार, मलेशिया 5 बार, जापान, डेनमार्क, और भारत एक-एक बार विजेता बन चुके हैं।

गामा पहलवान

भारत के इस महान पहलवान का जन्म 22 मई 1878 ई. को अमृतसर में हुआ था। इन्हें द ग्रेट गामा और रुस्तम ए हिन्द के नाम से जाना जाता है। गूगल ने इनके जन्म दिवस पर डूडल बनाकर इन्हें सम्मानित किया है। इन्होंने अपने जीवन के 50 साल कुश्ती को दिये और तमाम खिताब जीते। परंतु इनका अंतिम समय काफी तंगी में बीता। आज के दिन 23 मई 1960 को लाहौर, पाकिस्तान में इनकी मृत्यु हो गई।

GST पर उच्चतम न्यायालय का बड़ा फैसला

जीएसटी कानून के संबंध में सभी निर्णय लेने का अधिकार जीएसटी काउंसिल को है। जीएसीटी काउंसिल को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण निर्णय दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकारें जीएसटी काउंसिल की सिफारिशों को मानने के लिए बाध्य नहीं हैं। केंद्र व राज्यों के पास जीएसटी पर कानून बनाने का एक बराबर अधिकार है। 1 जुलाई 2017 से जीएसटी कानून को पूरे देश में लागू किया गया था। 

गेहूँ निर्यात पर प्रतिबंध

भारत सरकार ने गेहूँ के निर्यात पर रोक लगा दी है। दरअसल देश में गेहूँ संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है और सरकारी योजनाओं हेतु भी गेहूँ की कमी पड़ रही है। रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते अंतर्राष्ट्रीय बाजार में गेहूँ की कीमतों पर 40% की वृद्धि आयी है। जिस कारण तेजी से गेहूँ का निर्यात किया जा रहा है। इसी तरह निर्यात किया जाता रहा तो देश में गेहूँ और आटे की कीमतें जरूरत से ज्यादा बढ़ जाएंगी। इसी कारण सरकार ने इसके निर्यात पर रोक लगा दी। वर्तमान में भारत यूक्रेन के बाद विश्व का दूसरा सबसे बड़ा गेहूँ उत्पादक देश है। 

अब 9 बजे खुला करेंगे बैंक

भारतीय रिजर्व बैंक ने इस संबंध में अपना बड़ा फैसला किया है। अब बैंकों के खुलने के टाइम में बदलाव किये गए हैं। अब बैंक 10 बजे की बजाय 9 बजे खुला करेंगे। यह व्यवस्था 18 अप्रैल 2022 से लागू कर दी गई है। जब्कि बैंकों के बंद होने के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 

स्वीडन व फिनलैंड बनेंगे नाटो के सदस्य

स्केंडिनेवियाई देश स्वीडन और फिनलैंड ने नॉर्थ अटलांटिक ट्रीटी ऑर्गनाइजेशन (नाटो) का सदस्य बनने के लिए आवेदन किया था। अब वे इस संगठन के सदस्य बनने के करीब हैं। फिनलैंड ने रूस-यूक्रेन विवाद के दौरान नाटो की सदस्यता ग्रहण करने की अपनी मंशा को उजागर किया है। इसके कुछ समय बाद ही स्वीडन ने भी सदस्यता का समर्थन किया।

सेरेब्रल एन्यूरिज्म

यह दिमाग की एक खतरनाक बीमारी है, जिससे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग जूझ रहे हैं। डॉक्टर्स ने उन्हें सर्जरी की सलाह दी है। परंतु वे चीनी पद्यति से इसका इलाज कराना चाहते हैं। इसी बीमारी के चलने उन्हें कई दिन अस्पताल में रहना पड़ा था। सामान्यतः किसी भी आयु वर्ग का व्यक्ति इससे ग्रसित हो सकता है। लेकिन 50 वर्ष से अधिक के लोग इससे अधिक प्रभावित होते हैं। 

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?