डेली करेंट अफेयर्स 22 मई 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 22 मई 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 22 may 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

ओमिक्रोन BA.4 वेरिएंट

कोरोना के घटते मामलों के बीच भारत में कोरोनो के इस नए वेरिएंट ने दस्तक दी है। इसका पहला केस हैदराबाद में सामने आया है। विशेषज्ञों ने इसके अन्य भागों में भी मामले मिलने की संभावना व्यक्त की है। कोविड-19 जिनोमिक सर्विलांस प्रोग्राम के माध्यम से इस वेरिएंट का पता लगाया गया है। 

UAE T-20 लीग

भारत के अडानी ग्रुप ने यूएई टी-20 लीग में फ्रैंचाइजी हासिल कर ली है। UAE T-20 लीग को अमीरात क्रिकेट बोर्ड द्वारा लाइसेंस प्राप्त है। 

विश्व मेट्रोलॉजी दिवस

20 मई को हर साल दुनिया भर में विश्व मेट्रोलॉजी दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष इस दिवस की थीम ‘डिजिटल युग में मेट्रोलॉजी’ रखी गई। यह 20 मई 1875 को 17 देशों के प्रतिनिधियों द्वारा मीटर कन्वेंशन के हस्ताक्षर का एक वार्षिक उत्सव है।

कर्नाटक में लौह अयस्क के खनन व निर्यात को मंजूरी

उच्चतम न्यायालय ने खनन कंपनियों को कर्नाटक के बल्लारी, चित्रदुर्ग और तुमकुरु जिलों में स्थित खदानों से लौह अयस्क के खनन व निर्यात को मंजूरी प्रदान कर दी है। उच्चतम न्यायालय ने पर्यावरण संरक्षण और भावी पीढ़ी के लिए समानता से बनाए रखने के उद्देश्य से साल 2012 में कर्नाटक से लौह अयस्क के निर्यात पर रोक लगा दी थी। 

न्यू डेवलपमेंट का भारत में पहला क्षेत्रीय कार्यालय

चीन के संघाई में स्थित यह ब्रिक्स देशों का बहुपक्षीय बैंक है। न्यू डेवलपमेंट बैंक भारत में अपना पहला क्षेत्रीय कार्यालय गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक सिटी में स्थापित करने जा रहा है। बैंक की स्थापना जुलाई 2015 में ब्रिक्स देशों द्वारा की गई थी। इसके बाद यूएई, बांग्लादेश, मिश्र व उरुग्वे भी बैंक में शामिल हो गए हैं।

एवरेस्ट पर मौसम स्टेशन

विभिन्न मौसमी घटनाओं को स्वचालित रूप से मापने के उद्देश्य से नेशनल ज्योग्राफिक सोसाइटी ने माउंट एवरेस्ट पर दुनिया का सबसे ऊँचा मौसम स्टेशन स्थापित किया है। इसे शीर्ष शिखर से कुछ नीचे की ओर स्थापित किया गया है। 

राष्ट्रीय लुप्तप्राय प्रजाति दिवस

हर साल मई माह के तीसरे शुक्रवार को यह दिवस मनाया जाता है। इस बार यह दिवस 20 मई को मनाया गया। यह दिवस लुप्तप्राय प्रजातियों के बारे में जागरूकता पैदा करने व उनकी रक्षा हेतु विभिन्न कदम उठाने इत्यादि से संबंधित है। वन्यजीव संरक्षण और लुप्तप्राय प्रजातियों के पुनर्वास की आवश्यकता को बढ़ाने के उद्देश्य से लुप्तप्राय प्रजाति अधिनियम-1973 28 दिसंबर को अस्तित्व में आया था। 

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?