डेली करेंट अफेयर्स 1 नवंबर 2022 | Daily Current Affairs in Hindi

चौथे बांग्लादेश फिल्म महोत्साव का आयोजन कोलकाता में, तेलंगाना से CBI से सामान्य सहमति बापस ली, चीनी निर्यात पर प्रतिबंध एक साल बढ़ा, सियोल में हैलोवीन भगदड़, ब्राजील के नए राष्ट्रपति बने लूला दा सिल्वा…

चौथा बांग्लादेश फिल्म महोत्सव

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में 29 अक्टूबर से चौथे बांग्लादेश फिल्म महोत्सव का आयोजन शुरु किया गया। इसका आयोजन 2 नवंबर तक किया जाएगा। इसमें 37 फिल्मों और वृत्तचित्रों को प्रदर्शित किया जाएगा।

तेलंगाना से CBI से सामान्य सहमति बापस ली

अब सीबीआई को राज्य में किसी केस की जांच के लिए राज्य सरकार से अनुमति लेनी होगी। दरअसल केद्रीय जाँच ब्यूरो (सीबीआई) ने देश के कई राज्यों से आम सहमति ले रखी है जो कि संबंधित राज्य में जांच एजेंसी को किसी केस से संबंधित जाँच करने के लिए मंजूरी देती है। दरअसल हाल ही में विधायक खरीद फरोख्त मामले में तीन लोगों की गिरफ्तारी कर 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने भाजपा सरकार पर उनकी सरकार गिराने की कोशिश करने का आरोप लगाया था। 

चीनी निर्यात पर प्रतिबंध एक साल बढ़ा

भारत चीनी का सबसे बड़ा उत्पादक एवं दूसरा सबसे बड़ा चीनी निर्यातक देश है। लेकिन देश की घरेली खपत को ध्यान मे रखते हुए केंद्र सरकार ने इसके निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है। अब चीनी के निर्यात पर यह प्रतिबंध 31 अक्टूबर 2023 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। वहीं यूरोपीय संघ और अमेरिका को खास कोटे के तहत निर्यात जारी रहेगा।

सियोल में हैलोवीन भगदड़

दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में हैलोवीन भगदड़ में 151 लोगों की मौत का मामला सामने आया है। वहीं 82 लोग इसमें जख्मी हुए। मरने वालों में ज्यादातर 20 से 30 वर्ष के युवा शामिल हैं। दरअसल कोविड के जुड़ी पावंदियों के हटने के बाद से यह देश में पहला हैलोवीन उत्सव था। इन मरने वालों में 19 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

ब्राजील के नए राष्ट्रपति

लूला दा सिल्वा ने ब्राजील के निवर्तमान राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो को हराकर राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है। अब लालू दा सिल्वा ब्राजील के नए राष्ट्रपति होंगे। इन्होंने यह जीत बेहद कम अंतर (50.8 – 49.2) से दर्ज की है। 1990 के बाद से अब तक ब्राजील के जितने भी राष्ट्रपति चुने गए उन्हें दो बार राष्ट्रपति पद के लिए चुना गया। लेकिन जेयर बोलसोनारो दूसरी बार राष्ट्रपति चुनाव हार गए।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?