डेली करेंट अफेयर्स 31 अक्टूबर 2022 | Daily Current Affairs in Hindi

31 अक्टूबर को मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस और इंदिरा गाँधी जी की पुण्यतिथि, गुजरात में सस्पेंशन ब्रिज हादसा, Emissions Gap Report 2022, संयुक्त अभ्यास गरुण-6 का आयोजन…

राष्ट्रीय एकता दिवस

31 अक्टूबर को लौहपुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल की जयंती पर देश भर में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जा रहा है। इनका जन्म 31 अक्टूबर 1875 ई. को गुजरात के नाडियाद जिले में हुआ था। इस दिवस को मनाने की शुरुवात साल 2014 में हुई थी। देश की आजादी के बाद भारतीय रियासतों के एकीकरण में इनकी सबसे महत्वपूर्ण भूमिका थी।

इंदिरा गाँधी की हत्या

31 अक्टूबर 1984 का दिन था जब भारत की आयरन लेडी कही जाने वाली भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी जी की हत्या उनके अंगरक्षकों द्वारा कर दी गई थी।

गुजरात मे सस्पेंशन ब्रिज हादसा

गुजरात में सस्पेंशन ब्रिज गिरने से 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। यह ब्रिज गोरबी में माच्छू नदी पर बना था। 142 साल पुराने इस ब्रिज के अचानक टूट जाने से सैकड़ों लोग नीचे बह रही नदी में जा गिरे। इस पुल की मरम्मत के बाद पांच दिन पहले ही लोगों के लिए खोला गया था। रविवार के दिन छुट्टी बिताने काफी बड़ी संख्या में लोग पुल पर पहुँचे थे। हादसे के समय 400 से अधिक लोग इस पुल पर थे।

Emissions Gap Report 2022

संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम द्वारा Emissions Gap Report 2022 : The Closing Window जारी की गई। इसके अनुसार प्रति व्यक्ति ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन में अमेरिका सबसे ऊपर है। वहीं भारत का प्रति व्यक्ति ग्रीन हाउस उत्सर्जन विश्व औसत से काफी कम है।

गरुण-6

भारत और फ्रांस की वायुसेनाओं के बीच होने वाले गरुण-6 संयुक्त अभ्यास का आयोजन राजस्थान के जोधपुर में किया जा रहा है। इस बार आयोजित यह इस संयुक्त अभ्यास का सातवां संस्करण है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?