डेली करेंट अफेयर्स 2 नवंबर 2022 | Daily Current Affairs in Hindi

टाटा स्टील के पूर्व MD जमशेद जी ईरानी का निधन, उत्तर भारत के पहले डेटा सेंटर का उद्घाटन ग्रेटर नोएडा में, अरुणाचल प्रदेश में होगा भारत का पहला एक्वा पार्क, अंतर्राष्ट्रीय शिल्प पुरस्कार – 2021 से किसे सम्मानित किया गया ? अमृतलाल मीणा बने कोयला सचिव, गिरिधर अरमाने बने रक्षा सचिव…

जमशेद जी ईरानी का निधन –

टाटा स्टील के पूर्व एमडी जमशेद जी ईरानी का निधन हो गया है। ये टाटा ग्रुप की कई कंपनियों के डायरेक्टर भी रहे। ये साल 2011 में टाटा स्टील के बोर्ड से सेवानिवृत्त हुए थे। इनका जन्म 2 जून 1936 ई. को नागपुर में हुआ था। उद्योग जगत में इनके योगदान के लिए साल 2007 में इन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।

ग्रेटर नोएडा में डेटा सेंटर का उद्घाटन

उत्तर भारत के पहले हाइपर स्केल डेटा सेंटर Yotta Yotta D1 का उद्घाटन ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश) में मुख्यमंत्री योगी जी द्वारा किया गया। इसे 5000 करोड़ रुपयों की लागत से स्थापित किया गया। इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने हीरानंदजी समूह के साथ 39 हजार करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये हैं।

भारत का पहला एक्वा पार्क

देश का पहला एक्वा पार्क पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश में स्थापित किया जाएगा। इसे निचले सुबनसिरी जिले के तारिन मे स्थापित किया जाएगा। इसकी मंजूरी केंद्रीय मत्स्यन मंत्रालय द्वारा प्रदान की जा चुकी है। इस फिश म्यूजियम में राज्य की सभी प्रकार की मछलियां होंगी। इसमें 50 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

अंतर्राष्ट्रीय शिल्प पुरस्कार – 2021

दिल्ली में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय शिल्प पुरस्कार – 2021 में मध्यप्रदेश के शिल्पकार मुबारिक खत्री को ‘मास्टर आर्टिशन ऑफ द् ईयर’ के खिताब से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान उनके असाधारण शिल्प कौशल और पारंपरिक शिल्प – बाग प्रिंट में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए प्रदान किया गया। यह सम्मान शिल्प ग्राम संगठन द्वारा प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार के लिए लगभग चालीस देशों से नामांकन प्राप्त हुए थे। जिनमें से मध्यप्रदेश के इन एकमात्र शिल्पी को इसके लिए चुना गया। इन्हें साल 2017 के राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार के लिए भी चुना गया था।

अमृतलाल मीणा बने कोयला सचिव

1989 बैच के बिहार कैडर के IAS अधिकारी अमृतलाल मीणा को केंद्र सरकार ने कोयला सचिव के पद पर नियुक्त किया है। इस पद पर इन्होंने डॉ. अनिल कुमार जैन का स्थान लिया है। इससे पहले ये वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के उद्योग संवर्धन व आंतरिक व्यापार विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत थे।

गिरिधर अरमाने बने रक्षा सचिव –

1988 बैच के आंध्रप्रदेश कैडर के आईएएस अधिकार गिरिधर अरमाने को केंद्र सरकार ने अगला रक्षा सचिव नियुक्त किया है। इन्होंने 1 मई 2020 को सड़क एवं परिवहन राजमार्ग मंत्रालय के सचिव के रूप में कार्यभार ग्रहण किया था। इससे पहले ये कैबिनेट सचिवालय में अतिरिक्त सचिव के पद पर कार्य कर रहे थे। इन्होंने आईआईटी मद्रास से सिविल इंजीनियरिंग में एम.टेक. और अर्थशास्त्र से परास्नातक कर रखा है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?