डेली करेंट अफेयर्स 1 सितंबर 2022 | Daily Current Affairs in hindi

नागालैंड को 100 साल बाद मिला दूसरा रेलवे स्टेशन, अनुराग शर्मा बने राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के कोषाध्यक्ष, उत्तराखंड सरकार ने शुरु की सीएम उद्योग खिलाड़ी उन्नयन योजना, ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स में गौतम अडानी दुनिया के तीसरे और एशिया के पहले सबसे अमीर व्यक्ति, 67वें फिल्मफेयर अवार्ड्स की घोषणा, राजस्थान सरकार ने शुरु किये राजीव गाँधी ग्रामीण ओलंपिक खेल, अखिल मणिपुर शुमंग लीला महोत्सव, भारत के प्रख्यात अर्थशास्त्री अभिजीत सेन का निधन…

नागालैंड को मिला दूसरा रेलवे स्टेशन

भारत के पूर्वोत्तर राज्य नागालैंड को 100 साल के अंतराल के बाद राज्य का दूसरा रेलवे स्टेशन मिला है। राज्य के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने शोखुवी रेलवे स्टेशन से डोनी एक्सप्रेस को हरी झंडी दी। यह रेल हर रोज असम के गुवाहाटी से अरुणाचल प्रदेश के नाहरलागुन के बीच चलेगी। पहला रेलवे स्टेशन दीमापुर रेलवे स्टेशन 1903 ई. में स्थापित किया गया था।

राष्ट्रमंडल संसदीय संघ

अनुराग शर्मा को राष्ट्रमंडल संसदीय संघ का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इनका चुनाव कनाडा के हैलिफैक्स में आयोजित 65वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन के दौरान किया गया। अनुराग शर्मा उत्तर प्रदेश की झांसी-ललितपुर लोकसभा सीट से भाजपा विधायक हैं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरली की अध्यक्षता में भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने सम्मेलन में हिस्सा लिया।

सीएम उद्योग खिलाड़ी उन्नयन योजना

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना को शुरु किया है। इसके तहत उत्तराखंड सरकार 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी छात्रों को हर महीने 1500 रुपये की छात्रवृत्ति देगी। इसके लिए राज्य में खेल विकास निधि स्थापित की जाएगी।

Bloomberg Billionaires Index

ब्लूमबर्ग की बिलियनेयर्स की सूची में अडानी ग्रुप प्रमुख गौतम अडानी को दुनिया का तीसरा सबसे अमीर व्यक्ति घोषित किया गया है। इनके पास वर्तमान में 137.4 बिलियन डॉलर (करीब 11 लाख करोड़ रुपये) की संपत्ति है। वर्तमान में टेस्ला व स्पेस एक्स प्रमुख एलन मस्क विश्व के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में शीर्ष स्थान पर हैं। वहीं जेफ बेजोस इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। वहीं रिलायंस इंडस्ट्री प्रमुख मुकेश अंबानी 91.9 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ इस सूची में 11वें स्थान पर हैं। दुनिया के शीर्ष 500 अरबपतियों में 18 भारतीय हैं।

67वें फिल्मफेयर अवार्ड्स

द् टाइम ग्रुप द्वारा प्रस्तुत 67th Filmfare Awards में साल 2021 की भारतीय हिन्दीं फिल्मों को सम्मानित किया गया है। इस समारोह का आयोजन जियो वर्ल्ड सेंटर में किया गया। इसमें शेरशाह को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का दर्जा दिया गया। रणवीर सिंह को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार प्रदान किया गया।

राजीव गाँधी ग्रामीण ओलंपिक खेल

राजस्थान सरकार ने राजीव गाँधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों के आयोजन की शुरुवात की है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर के लूणी में इसका उद्घाटन किया। इसका आयोजन 1 माह तक किया जाएगा। इसमें कुल 6 खेलों कबड्डी, शूटिंग, हॉकी, टेनिस, वॉलीबाल, खो-खो को शामिल किया गया है। इन खेलों के लिए करीब 30 लाख ग्रामीण पंजीकरण करा चुके हैं, इनमें 9 लाख महिलाएं हैं।

अखिल मणिपुर शुमंग लीला महोत्सव

50वें अखिल मणिपुर शुमंग लीला महोत्सव 2021-22 का शुभारंभ इम्फाल के पैलेस कंपाउंड में इबोयैमा शुवंग लीला शांगलेन में किया गया। इस उद्घाटन समारोह में मणिपुर के राज्यपाल व मुख्यमंत्री भी शामिल हुए। राज्यपाल ने पिछले आयोजन के विजेताओं को पदक वितरित किये। यह मणिपुर के रंगमंच का एक पारंपरिक महोत्सव है। इसमें पुरुष कलाकार महिलाओं की भूमिका निभाते हैं।

अर्थशास्त्री अभिजीत सेन का निधन

भारत के प्रख्यात अर्थशास्त्री एवं योजना आयोग के पूर्व सदस्य अभिजीत सेन का 72 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। ये मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान 2004 से 2014 तक योजना आयोग के सदस्य रहे। इन्हें 2010 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?