डेली करेंट अफेयर्स 31 अगस्त 2022 | Daily Current Affairs in hindi

मिस दीवा यूनिवर्स 2022 बनीं दिविता रॉय, भारत-अमेरिका संयुक्त सैन्य अभ्यास वज्रप्रहार का समापन, भारत का पहला भूकंप स्मारक गुजारत के भुज में स्थापित, ICICI बैंक ने लांच किया RuPay क्रेडिट कार्ड, जेम्स एंडरसन बने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के सबसे सफल तेज गेंदबाज, जम्मू कश्मीर में स्थापित होंगी 500 अटल टिकटिंग लैब…

Miss Diva Universe 2022 –

कर्नाटक की 28 वर्षीय दिविता रॉय ने मिस दीवा यूनिवर्स 2022 का खिताब जीता है। मिस यूनिवर्स 2021 रहीं हरनाज संधू ने इन्हें अपने उत्तराधिकारी के तौर पर ताज पहनाया। अब ये 71वीं मिस यूनिवर्स 2022 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

वज्र प्रहार – 2022

भारत और अमेरिका के संयुक्त सैन्य अभ्यास वज्र प्रहार 2022 का आयोजन हिमाचल प्रदेश के बकलोह में संपन्न हुआ। 23 दिवसीय यह सैन्य अभ्यास का 13वां संस्करण था, इसे दो चरणों में आयोजित किया गया था। यह वैकल्पिक रूप से दोनों देशों में आयोजित किया जाता है। इसके पिछले 12वें संस्करण का आयोजन अमेरिका के वाशिंगटन में अक्टूबर 2021 में किया गया था।

भूकंप स्मारक –

भारत का पहला भूकंप स्मारक गुजरात के भुज में स्थापित किया गया। इसका नाम स्मृति वन रखा गया है। इसमें जनवरी 2001 में यहाँ आए भूकंप में जान गवाने वाले 12000 हजार से अधिक लोगों के नाम दर्ज हैं। इसे करीब 470 एकड़ भूमि पर बनाया गया है। इसमें स्मृति वन भूकंप संग्रहालय भी शामिल है।

ICICI RuPay क्रेडिट कार्ड –

आईसीआईसीआई बैंक ने नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के साथ मिलकर रूपे क्रेडिट कार्ड लांच किया है। इस क्रेडिट कार्ड में कस्टमर को हर 100 रुपये खर्च करने पर 1 रीवार्ड दिया जाएगा। वहीं एक साल में 2 लाख से अधिक खर्च करने पर 2 हजार बोनस रीवार्ड दिए जाएंगे।  

जेम्स एंडरसन –

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के गेंदबाज जेम्स एंडरसन इंटरनेशनल क्रिकेट के सबसे सफल तेज गेंदबाज बने हैं। ये अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 950 विकेट लेने वाले वहले गेंदबाज बने हैं। इन्होंने ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा के 949 विकेट के रिकॉर्ड को तोड़ा है। इंडरसन ने 2003 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था।

अटल टिकटिंग लैब –

सरकार जम्मू-कश्मीर में 500 से ज्यादा अटल टिकटिंग लैब खोलने जा रही है। इसे अटल इनोवेशन मिशन और नीति आयोग द्वारा स्थापित किया जाएगा। यह मैट्रिक्स के छात्रों के बीच एक नई मानसिकता का पोषण करने के उद्देश्य से स्थापित किये जाएंगे। यह केंद्र सरकार द्वारा देश भर में शुरु की गई एक पहल है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?