डेली करेंट अफेयर्स 30 अगस्त 2022 | Daily Current Affairs in hindi

परमाणु परीक्षण के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस, राष्ट्रीय खेल दिवस, प्रधानमंत्री जन धन योजना के 8 वर्ष पूर्ण, रोहित शर्मा टी-20 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज, विराट कोहली भारत के लिए सभी प्रारूपों में 100 मैच खेलने वाले पहले क्रिकेटर बने, भारत का सर्वश्रेष्ठ आकांक्षी जिला बना हरिद्वार, आदिल सुमरिवाला बने भारतीय फुटबॉल महासंघ के अंतरिम अध्यक्ष, स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2022 का आयोजन…

परमाणु परीक्षण के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस –

हर साल 29 अगस्त को परमाणु परीक्षण के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है। इस दिवस की घोषणा संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 2 दिसंबर 2009 को की गई थी। पहली बार परमाणु परीक्षण के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस साल 2010 में मनाया गया था।

राष्ट्रीय खेल दिवस –

हर साल 29 अगस्त को भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। यह तिथि हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस को इंगित करती है। इस दिवस के मौके पर राष्ट्रपति जी द्वारा राष्ट्रपति भवन में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न के साथ अन्य खेल पुरस्कार प्रदान किये जाते हैं।

प्रधानमंत्री जनधन योजना के 8 साल –

28 अगस्त 2022 को प्रधानमंत्री जन धन योजना को 8 साल पूर्ण हो गए हैं। इस योजना को 28 अगस्त 2014 को शुरु किया गया था। इस योजना के तहत अब तक 46 करोड़ से अधिक बैंक खाते खोले जा चुके हैं। जिनमें 1.74 लाख करोड़ रुपये भी जमा हैं।

रोहित शर्मा टी-20 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज –

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा टी-20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक रन बनाने वाले विश्व के नंबर वन खिलाड़ी बन गए हैं। इन्होंने न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्तिल के 3497 रनों के रिकार्ड को रीछे छोड़ 3499 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा ने यह उपलब्धि एशिया कप-2022 में पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हुए हासिल की।

विराट कोहली –

भारती क्रिकेटर विराट कोहली क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में भारत के लिए 100 मैच खेलने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं।  

हरिद्वार बना भारत का सर्वश्रेष्ठ आकांक्षी जिला –

नीति आयोग ने उत्तराखंड के हरिद्वार जिला को आधारभूत अवसंरचना थीम में भारत का सर्वश्रेष्ठ आकांक्षी जिला घोषित किया। इसे यह शीर्ष स्थान भारत के 112 आकांक्षी जिलों में प्रदान किया गया। पुरस्कार स्वरूप जिले को 3 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। वहीं सभी सेक्टर में शीर्ष स्थान पाने पर 10 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाती है।

आदिल सुमरिवाला –

आदिल सुमरिवाला को भारतीय ओलंपिक संघ  का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नए चुनाव होने तक ये इस पद पर बने रहेंगे। इन्होंने इस पद पर डॉ. नरिंदर ध्रुव बत्रा का स्थान लिया जिन्होंने 18 जुलाई को पद से इस्तीफा दे दिया था। सुमरिवाला एक भारतीय एथलीट व उद्यमी हैं।  

स्मार्ट इंडिया हैकथॉन – 2022

भारत के 75 केंद्रों पर स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2022 का आयोजन शुरु कर दिया गया है। इसका शुभारंभ भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की के ए.पी.जे. अब्दुल कलाम ब्लॉक में किया गया। इसकी मेजबानी शिक्षा मंत्रालय द्वारा की गई।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?