डेली करेंट अफेयर्स 29 अगस्त 2022 | Daily Current Affairs in hindi

बैटरियों के उचित प्रबंधन के लिए बैटरी अपशिष्ट प्रबंधन नियम – 2022 प्रकाशित, भारतीय खनिज और धातु उद्योग पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन, RBI ने अमेरिकन एक्सप्रेस पर लगाए गए प्रतिबंधों को हटाया, कुश्ती की अंडर 20 चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं अंतिम पंघाल…

बैटरी अपशिष्ट प्रबंधन नियम – 2022

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने हाल ही में बैटरी अपशिष्ट प्रबंधन नियम – 2022 प्रकाशित किया है। ये नए नियम बैटरी (प्रबंधन और हैंडलिंग) नियम – 2001 का स्थान लेंगे। इसके तहत अपशिष्ट बैटरियों का पर्यावरणीय रूप से उचित प्रबंधन सुनिश्चित किया जा सके।

खनिज और धातु उद्योग पर सम्मेलन –

आजादी के अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में भारतीय खनिज और धातु उद्योग पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन नई दिल्ली में किया गया। इसका आयोजन NMDC ने FICCI के सहयोग से किया। इस सम्मेलन की थीम ‘Transition Towards 2030 & Vision 2047’ रखी गई।

RBI ने अमेरिकन एक्सप्रेस से प्रतिबंध हटाया –

भारतीय रिजर्व बैंक ने डेटा भंडारण मानदंड़ों के अनुपालन के बाद अमेरिकन एक्सप्रेस बैंकिंग कॉर्प से प्रतिबंध को हटा लिया है। यह एक क्रेडिट कार्ड सेवा कंपनी है। भारतीय रिजर्व बैंक ने 2021 में आरबीआई के नियमों का पालन न करने के लिए कंपनी पर नए घरेलू ग्राहकों को शामिल करने पर प्रतिबंध लगाया था। अब प्रतिबंध हटने के बाद कंपनी नए ग्राहकों को शामिल कर सकती है।

अंतिम पंघाल –

हाल ही में चर्चा में रही अंतिम पंघाल एक भारतीय महिला पहलवान हैं। इन्होंने कुश्ती की अंडर 20 चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। इस प्रकार ये कुश्ती की अंडर 20 चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बन गई हैं। इन्होंने बुल्गारिया की राजधानी सोफिया में आयोजित चैंपियनशिप में 53 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?