डेली करेंट अफेयर्स 28 अगस्त 2022 | Daily Current Affairs in hindi

यू. यू. ललित बने देश के 49वें मुख्य न्यायधीश, दक्षिण पूर्व एशियाई देश फिलिपींस चक्रवात मा-ऑन से प्रभावित, उत्तर प्रदेश ने शुरु किया परिवार कल्याण कार्ड, फीफा ने भारतीय फुटबॉल महासंघ से हटाए प्रतिबंध, एशिया कप 2022 का आयोजन प्रारंभ, देश का पहला 3डी प्रिंटेड पोस्ट ऑफिस बेंग्लुरु में बनेगा, दक्षिण कोरिया की प्रजनन दर सबसे कम…

जस्टिस उदय उमेश ललित –

जस्टिस उदय उमेश ललित भारतीय सर्वोच्च न्यायालय के 49वें मुख्य न्यायाधीश बने हैं। इस पद पर इनकी नियुक्त 27 अगस्त 2022 को की गई है। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इन्हें सीजेआई पद की शपथ दिलाई। इस पद पर इनका कार्यकाल सेवानिवृत्त की तिथि तक का 74 दिनों का होगा। ये इस पद से 8 नवंबर 2022 को सेवानिवृत्त होंगे। इस पद पर इन्होंने एन. वी. रमण का स्थान लिया।  

चक्रवात मा-ऑन

फिलिपींस अभी उष्णकटिबंधीय चक्रवात मा-ऑन की चपेट में चल रहा है। देश का प्रमुख द्वीप लुजोन इससे प्रभावित हुआ है। इस इस साल फिलिपींस से टकराने वाला छठा उष्णकटिबंधीय तूफान है।

परिवार कल्याण कार्ड –

उत्तर प्रदेश ने परिवार कल्याण कार्ड योजना नाम से एक परिवार आईडी योजना है। यह राज्य की पारिवारिक इकाइयों का एक व्यापक डेटाबेस होगा। जिससे विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों की पहचान करने में आसानी रहेगी।

फीफा ने भारतीय फुटबॉल महासंघ से प्रतिबंध हटाया –

फुटबॉल की अंतर्राष्ट्रीय संस्था फीफा ने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ पर लगाए गए प्रतिबंध को हटा लिया है। अब फीफा अंडर 17 महिला विश्वकप का आयोजन पूर्ववत योजना के अनुसार 11 से 30 अक्टूबर के बीच भारत में किया जाएगा। फीफा द्वारा भारतीय फुटबाल महासंघ पर यह प्रतिबंध 16 अगस्त को लगाया गया था।

एशिया कप 2022 –

क्रिकेट के टूर्नामेंट एशिया कप की शुरुवात 27 अगस्त को हो गई है। इस बार इसका आयोजन 27 अगस्त से 11 सितंबर तक श्रीलंका में किया जा रहा है। इसका पहला मैच अफगानिस्तान व श्रीलंका के बीच हुआ। वहीं इसका दूसरा मुकाबला आज 28 अगस्त को भारत और पाकिस्तान के बीच होगा। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा कर रहे हैं। भारत अब तक सर्वाधिक बार (7 बार) एशिया कप का विजेता बन चुका है। इस टूर्नामेट में भारतीय टीम में रोहित शर्मा, के एल. राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, दिनेश कार्तिक, रवि विश्नोई, सूर्यकांत यादव, आर्शदीप सिंह, आवेश खान, दीपक हुड्डा, भुवनेश्वर कुमार, आर अश्विन शामिल हैं। इस टूर्नामेंट में 6 टीमें भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, हांगकांग हिस्सा ले रही हैं।

भारत का पहला 3डी पोस्ट ऑफिस –

भारत का पहला 3डी मुद्रित पोस्ट ऑफिस कर्नाटक की राजधानी बेंग्लुरु मे स्थापित किया जाएगा। इसे सिर्फ एक माह में तैयार किया जाएगा। इस डाकघर का निर्माण लार्सन एण्ड टुड्रो द्वारा किया जाएगा। यह वर्तमान में भारत में निर्माण के लिए 3डी प्रिंटिंग तकनीक का निर्माण करने वाली एकमात्र कंपनी है।

दक्षिण कोरिया में सबसे कम प्रजनन दर –

दक्षिण कोरिया ने विश्व में सबसे कम प्रजनन दर का अपना ही विश्व रिकार्ड तोड़ दिया है। साल 1970 में देश की प्रजनन दर 4.53 प्रतिशत थी। तभी से प्रजनन दर घटती चली आ रही है। वहीं साल 2018 में यह प्रजनन दर 1 प्रतिशत से नीचे आ गई। 2021 के जनगणना के आंकड़ों के अनुसार दक्षिण कोरिया की वार्षिक प्रजनन दर घटकर 0.81 प्रतिशत रह गई है। वहीं इस साल 2022 में यह प्रजनन दर 0.8 प्रतिशत से भी नीचे आने की संभावना है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?