DRDO

डेली करेंट अफेयर्स 27 अगस्त 2022 | Daily Current Affairs in hindi

समीर वी. कामत बने DRDO अध्यक्ष, दिल्ली का अनंग ताल राष्ट्रीय स्मारक घोषित, बीपीसीएल और भारत गैस का विलय, जेम्स वेब टेलीस्कोप ने लीं बृहस्पति ग्रह की उद्भुत तस्वीरें, सभी 23 AIIMS के नाम बदलेगी केंद्र सरकार, कर्नाटक सरकार और ईशी फाउंडेशन में कृषि को बढ़ावा देने के लिए समझौता, जम्मू-कश्मीर ग्राम रक्षा गार्ड योजना को सरकार की मंजूरी, मैक रदरफोर्ड ने बनाया 52 देशों से होकर 250 घंटे प्लेन उड़ाने का रिकॉर्ड, 2 सितंबर को भारतीय नौसेना में शामिल होगा आईएनएस विक्रांत…

समीर वी. कामत बने DRDO अध्यक्ष –

भारतीय वैज्ञानिक समीर वी. कामत को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। साथ ही इन्हें रक्षा अनुसंधान और विकास विभाग का सचिव भी नियुक्त किया गया है। यह जानकारी कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी एक आदेश के माध्यम से साझा की गई। ये इस पद पर 60 वर्ष की आयु पू्र्ण करने तक या अगला आदेश आने तक बने रहेंगे।

अनंग ताल –

दिल्ली के अनंत ताल को राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया गया है। यह दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के मेहरौली में कुतुबमीनार के पास स्थित है। यह स्मारक दिल्ली के संस्थापक अनंग पाल तोमर की निशानी है।

BPCL और भारत गैस का विलय –

कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड और भारत गैस रिसोर्सेज लिमिटेड के विलय को आधिकारिक मंजूरी प्रदान कर दी है।

जेम्स वेब टेलीस्कोप से ली गई बृहस्तपि की तस्वीर –

नासा के शक्तिशाली टेलीस्कोप जेम्स वेब द्वारा हाल ही में बृहस्पति की उद्भुत तस्वीरें खीची गई हैं। इससे पहले भी इस टेलीस्कोप द्वारा और भी तस्वीरें भेजी जा चुकी हैं। हालांकि टेलीस्कोप द्वारा जुलाई माह में ही बृहस्पति की तस्वीरें खींजी गई थीं, जो कि ब्लैक एंड वाइट थीं। अब नासा द्वारा रंगीन फोटो जारी की गई हैं। इस टेलीस्कोप का निर्माण साल 2004 में किया गया था।

सभी 23 एम्स के नाम बदलेगी केंद्र सरकार –

केंद्र सरकार ने देश के सभी 23 अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थानों का नाम बदलने की घोषणा की है। इनका नामकरण स्थानीय नायकों, क्षेत्रीय ऐतिहासिक घटनाओं, स्मारकों व स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर किया जाएगा।

कर्नाटक सरकार और ईशा फाउंडेशन में समझौता –

कर्नाटक की राज्य सरकार ने कृषि को बढ़ावा देने के लिए ईशा फाउंडेशन के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये हैं। फाउंडेशन की स्थापना जग्गी वासुदेव ने की थी। फाउंडेशन द्वारा मिट्टी बचाओ अभियान शुरु किया गया था।

जम्मू-कश्मीर ग्राम रक्षा गार्ड योजना –

सरकार ने जम्मू-कश्मीर विलेज डिफेंस गार्ड योजना 2022 को मंजूरी प्रदान कर दी है। आधाकारिक तौर पर यह योजना 15 अगस्त से प्रभावी कर दी गई है।

मैक रदरफोर्ड –

17 वर्षीय युवक मैक रदरफोर्ड ने 52 देशों से गुजरकर 250 घंटे प्लेन उड़ाने का रिकॉर्ड बनाया है। इन्होंने अकेले ही इन 52 देशों से गुजरकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इनके इस विश्व रिकॉर्ड को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज किया गया है। इन्होंने 23 मार्च 2022 को बुल्गारिया की राजधानी सोफिया से उड़ान भरी और 52 देशों से गुजरकर बापस सोफिया पहुँचे।

आईएनएस विक्रांत 2 सितंबर को होगा नौसेना में शामिल –

भारत के पहले स्वदेशी विमान वाहक पोत विक्रांत को 2 सितंबर 2022 को भारतीय नौसेना में शामिल किया जाएगा। इसके कलपुर्जों को देश के कई राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों से लाया गया है। इस विमानवाहक पोत को करीब 20 हजार करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। इसकी लम्बाई 262 मीटर, चौंड़ाई 62 मीटर और ऊंचाई 59 मीटर है। इसकी रफ्तार 28 समुद्री मील है। इस युद्धपोत में 2300 कंपार्टमेंट हैं।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?