डेली करेंट अफेयर्स 26 अगस्त 2022 | Daily Current Affairs in hindi

जर्मनी में हाइड्रोजन रेल सेवा शुरु, आईआईटी गुवाहाटी के शोधकर्ताओं ने खोजा गन्ने के कचरे से चीनी का विकल्प, आरबीआई जल्द लांच करेगा डिजिटल करेंसी, मोहाली में होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर का उद्घाटन, लखनऊ में होगी भारत की पहली नाइट सफारी, केरल में मनाया गया ओणम महोत्सव, शरणार्थियों के लिए स्वागत के प्रयास हेतु यूनेस्को शांति पुरस्कार इत्यादि….

जर्मनी में हाइड्रोजन रेल सेवा शुरु –

जर्मनी में हाइड्रोजन रेल की पहली यात्री रेल सेवा की शुरुवात हो गई है। इस सेवा की शुरुवात जर्मनी के राज्य लोअर सैक्सनी में की गई है। जर्मनी को फ्रांसीसी कंपनी एल्सटॉम से इस तरह की 14 ट्रेन प्राप्त हुई हैं। जर्मनी में 100 किलोमीटर की रेलवे लाइन पर सिर्फ हाइड्रोजन रेल का परिचालन शुरु किया गया है। डीजल इंजनों के स्थान पर इन रेलों के परिचालन से पर्यावरण कम प्रदूषित होगा।

गन्ने के कचरे से चीनी का विकल्प –

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) गुवाहाटी के शोधकर्ताओं ने गन्ने के कचरे से चीनी का विकल्प ‘जाइलिटोल’ खोजा है। इस विकल्प की खोज गन्ने की पिराई के फलस्वरूप निकले बगास से की गई है। शोधकर्ताओं ने अल्ट्रासाउंड की मदद से फर्मेंटेशन का नया तरीका विकसित किया है। यह सिंथेसिस के पारंपरिक रासायनिक तरीके से इतर है। शोधकर्ताओं का दावा है कि इस तरह से तैयार किया गया यह चीनी का सुरक्षित विकल्प है। जाइलिटोल प्राकृतिक पदार्थों से प्राप्त किया जाने वाला एक तहत का शुगर एल्कोहॉल है।

आरबीआई जल्द लांच करेगा डिजिटल रुपया –

भारतीय रिजर्व बैंक इस साल के अंत तक डिजिटल रुपया Central Bank Digital Currency (CBDC) लांच कर सकता है। केंद्रीय वित्त मंत्री ने इस साल के अपने बजटीय भाषण में डिजिटल करेंसी को लांच करने की घोषणा की थी। भारत में काफी टाइम से ही डिजिटल करेंसी क्रिप्टो करेंसी की मांग की जा रही है। हालांकि रिजर्व बैंक इसका विरोध करता आया है।

होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर –

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोहाली के मुल्लांपुर में होमी भाभा कैंसर अस्पताल और शोध केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पंजाब के कांग्रेसी मुख्यमंत्री भगवंत मान भी उपस्थित रहे। यह सेंटर पंजाब और हरियाणा के साथ-साथ हिमाचल को भी लाभान्वित करेगा।

नाइट सफारी –

सिंगापुर की तर्ज पर देश की पहली नाइट सफारी और जैव विविधता पार्क उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लगाया जाएगा। वर्तमान में देश में 13 ओपन डे सफारी हैं। यह देश की पहली नाइट सफारी होगी। यह कुकरैल वन क्षेत्र में 350 एकड़ क्षेत्रफल में विस्तृत होगी। सिंगापुर की नाइट सफारी विश्व की पहली नाइट सफारी है।

ओणम महोत्सव – 2022

खेती में फसल की अच्छी उपज की कामना के लिए यह त्यौहार मनाया जाता है। यह त्यौहार दक्षिण भारत में खासकर केरल में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। ओणम को मनाने के पीछे एक पौराणिक मान्यता है। जिसके अनुसार केरल में महाबली नाम का एक असुर रहता था, जिसके आदर सत्कार में यह त्यौहार मनाया जाता था। यह त्यौहार भगवान विष्णु के वामन अवतार और राजा बलि के दोबारा पृथ्वी पर आने का उत्सव है। मान्यता के अनुसार हर साल ओणम के मौके पर राजा बलि पाताल लोक से पृथ्वी पर आते हैं।

यूनेस्को शांति पुरस्कार –

शरणार्थियों के लिए स्वागत के प्रयास हेतु जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल को यूनेस्को शांति पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया है। इस पुरस्कार को आधिकारिक तौर पर ‘फेलिक्स हौफौएट बोगेन यूनेस्को शांति पुरस्कार’ के नाम से जाना जाता है। पुरस्कार का यह नाम आइवरी कोस्ट के पूर्व राष्ट्रपति के नाम पर रखा गया है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?