डेली करेंट अफेयर्स 10 फरवरी 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 10 फरवरी 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 10 February 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस –

हर साल 10 फरवरी को देश में National Deworming Day मनाया जाता है। स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा इस दिवस की शुरुवात 2015 में की गई थी। आंतों में कीड़ों के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से इसकी शुरुवात की गई है। परजीवी कीड़े मनुष्य व जानवर दोनों के लिए घातक हैं।

White Cheeked Macaque –

हाल ही में देश में स्तनपायी की एक नई प्रजाति व्हाइट चीक्ड मैकाक की खोज की गई है। जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के वैज्ञानिकों ने इसकी खोज अरुणाचल प्रदेश में की है। पहली बार इसे चीन में साल 2015 में खोजा गया था। परंतु भारत में इसके अस्तित्व की खोज अब हुई।

कर्नाटक उच्च न्यायालय –

हाल ही में कर्नाटक का एक स्कूल मुस्लिम छात्राओं के बुर्के को लेकर मीडिया में खूब चर्चा में रहा। दरअसल कर्नाटक के स्कूल में छात्राओं को बुर्का पहन कर नहीं घुसने दिया गया था। छात्राओं ने इसका विरोध किया था। बाद में राजनीति से जुड़े लोगों ने इसे धार्मिक रंग देना शुरु कर दिया। इस संबंध में किसी ने कर्नाटक हाई कोर्ट में याचिका डाली। याचिकाकर्ता ने कॉलेजों में हिजाब पर प्रतिबंध लगाने की गुहार लगाई है। उच्च न्यायालय ने इसके लिए न्यायाधीशों की तीन सदस्यीय एक पीठ का गठन किया है।

विमन इन बोर्डरूम –

इस रिपोर्ट के अनुसार भारत में बोर्ड सीटों में महिलाओं का प्रतिनिधित्व 17.1 प्रतिशत है। साल 2014 में यह 9.4 प्रतिशत था। लेकिन बोर्ड सीट में महिलाओं की संख्या मात्र 3.6 प्रतिशत ही है। रिपोर्ट के अनुसार वैश्विक स्तर पर बोर्ड की सीटों में महिलाओं की हिस्सेदारी का प्रतिशत 19.7 है। इस गति से साल 2045 तक दुनिया समानता का आंकड़ा छू पायेगी।

भारत की पहली बुलेट ट्रेन 2024 में –

भारत की पहली बुलेट ट्रेन मुम्बई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेल परियोजना के तहत दिसंबर 2024 में शिरु होगी। इस परियोजना का निर्माण नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा किया जाएगा। सूरत शहर बुलेट ट्रेन का पहला स्टेशन होगा। इस परियोजना की लागत का अनुमान 1 लाख करोड़ से अधिक लगाया गया है। इसमें 88 हजार करोड़ रुपये का वित्तपोषण जापान अंतर्राष्ट्रीय सहयोग एजेंसी करेगी। यह परियोजना 508.17 किलोमीटर की है। इसमें से 352.04 किलोमीटर गुजरात में और 155.76 किलोमीटर महाराष्ट्र में होगी। इसके अतिरिक्त 4.3 किमी. दादर नागर हवेली में होगी।

एस. किशोर बने SSC के नए अध्यक्ष –

केंद्रीय मंत्रालय की नियुक्त समिति ने एस. किशोर की कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति को मंजूरी प्रदान कर दी है। वर्तमान में ये वाणिज्य व उद्योग मंत्रालय के वाणिज्य विभाग के विशेष सचिव के रूप में कार्यरत हैं। कर्मचारी चयन आयोग का गठन 4 नवंबर 1975 को किया गया था।

ब्लूमबर्ग बिलिनियर्स इंडेक्स –

विश्व के अमीरों की सूची में टेस्ला व स्पेस एक्स के प्रमुख एलन मस्क विश्व के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए है। इनकी कुल सम्पत्ति 235 बिलियन डॉलर की है। इसके बाद 183 बिलियन की सम्पत्ति के साथ जेफ बेजोस विश्व के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। इसके बाद बर्नार्ड अरनॉल्ट 168 बिलियन डॉलर की सम्पत्ति के साथ विश्व के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। भारत के गौतम अडानी 88.5 बिलियन के साथ भारत व एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। इस मामले में इन्होंने मुकेश अंबानी को पछाड़ दिया है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?