डेली करेंट अफेयर्स 11 फरवरी 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 11 फरवरी 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 11 February 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

विश्व यूनानी दिवस –

दुनिया भर में हर साल 11 फरवरी को विश्व यूनानी दिवस मनाया जाता है। प्रसिद्ध भारतीय-यूनानी चिकित्सक हकीम अजमल खान की जयंती को चिह्नित करने के लिए यह मनाया जाता है। ये बहुमुखी प्रतिभा के धनी, एक महान विद्वान, समाज सुधारक, स्वतंत्रता सेनानी व प्रसिद्ध चिकित्सक थे। ये नई दिल्ली में जामिया मिलिया इस्लामिया के संस्थापकों में से एक थे। इस दिवस को पहली बार साल 2017 में सेंट्रल रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ यूनानी मेडिसिन, हैदराबाद में मनाया गया था। 

टॉमटॉम ट्रैफिक इंडैक्स –

भूस्थान प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ टॉमटॉम ने हाल ही में अपने वार्षिक ट्रैफिक इंडेक्स को जारी किया है। इसमें विश्व के 58 देशों के 404 शहरों में देखे गए ट्रैफिक रुझानों का विश्लेषण साझा किया है। वैश्विक ट्रैफिक में हुई 10 प्रतिशत कमी में भारत ने अच्छा प्रदर्शन किया है। भारत में ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझने वाले शीर्ष शहर क्रमशः मुम्बई, बेग्लुरु, नई दिल्ली, व पुणे हैं। मुम्बई इस सूची में विश्व में 5वें स्थान पर है। तुर्की का इस्तानबुल शहर दुनिया का सबसे भीड़ वाला शहर है। मास्को विश्व में दूसरे स्थान पर है।

शिक्षा की वार्षिक स्थिति रिपोर्ट –

हाल ही में यह रिपोर्ट ‘प्रथम फाउंडेशन’ द्वारा जारी की गई। यह संगठन हर साल देश भर के स्कूलों से सीखने के परिणामों का विश्लेषण करने के लिए सर्वेक्षण करता है। इस रिपोर्ट के अनुसार कोराना काल के दौरान ऑनलाइन पढ़ाई में प. बंगाल के छात्रों की बुनियादी पढ़ने व संख्यात्मक क्षमता कम हुई।

प्राचीन रोमन बस्ती –

हाल ही में यूनाइटेड किंगडम ने एक प्राचीन रोमन बस्ती स्थल खोज निकाला है। शोधकर्ताओं ने इसे एच.एस-2 नामक हाई स्पीड रेलवे के निर्माण हेतु मार्ग की जाँच के दौरान खोजा है। शोधकर्ताओं को यहाँ पर कटे हुए 40 कंकालों की प्राप्ति हुई है। जो संभवतः मारे गए अपराधी होंगे। इनमें से कई को कब्रों में दफनाया गया था। उनके कटे हुए सरों को उनके पैरों के बीच में रखा गया था। शोधकर्ताओं को पहले यहाँ 1200 सिक्के, गेमिंग पासा, मिट्टी के वर्तन, घंटियां व सीसे के वाट मिले।

मुनीश्वर भंडारी –

कानून मंत्रालय के अनुसार मुनीश्वर भंडारी को हाल ही में मद्रास हाई कोर्ट का नया मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। इन्होंने नवंबर 2021 में मद्रास उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का कार्यभार संभाला था। नवंबर 2021 में मद्रास हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजीव बनर्जी का स्थानांतरण मेघालय उच्च न्यायालय में कर दिया गया था।

अंतर्राष्ट्रीय कोलकाता पुस्तक मेला –

इस बार 45वें अंतर्राष्ट्रीय कोलकाता पुस्तक मेले का आयोजन 28 फरवरी से 13 मार्च के बीच किया जाएगा। इसका उद्घाटन 28 फरवरी को ममता बनर्जी द्वारा किया जाएगा। इस साल फोकल थीम देश बांग्लादेश है। इस मेले को इंटरनेशनल पब्लिशर्स एसोसिएशन, जेनेवा द्वारा मान्यता दी गई थी। इस पुस्तक मेले में विश्व के अन्य कई देश हिस्सा लेंगे।

अटल टनल –

वर्ल्ड बुल ऑफ रिकार्ड्स ने अटल टनल को दुनिया की सबसे लम्बी राजमार्ग सुरंग के रूप में दर्ज किया है। इसकी लम्बाई 9.02 किलोमीटर है। यह सुरंग हिमालय की पीर पंजाल रेंज में लेह-मनाली राजमार्ग पर स्थित है। वर्ल्ड बुल ऑफ रिकार्ड्स यूनाइटेड किंगडम का संगठन है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?