डेली करेंट अफेयर्स 12 फरवरी 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 12 फरवरी 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 12 February 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

राष्ट्रीय उत्पादकता दिवस –

हर साल भारत में 12 फरवरी को राष्ट्रीय उत्पादकता दिवस मनाया जाता है। देश के सभी हिस्सों में उत्पादकता व गुणवत्ता जागरूकता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह दिवस मनाया जाता है। भारत में इसे राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद द्वारा मनाया जाता है। परिषद की स्थापना 1958 ई. में हुई थी।

आस्ट्रेलिया में लुप्तप्राय ‘कोआला’ –

आस्ट्रेलिया ने हाल ही में कोआला को देश में लुप्तप्राय प्रजाति घोषित किया है। 10 साल पहले इसे कमजोर की स्थिति में वर्गीकृत किया गया था। अब आस्ट्रेलिया के राष्ट्रीय पर्यावरण कानून के तहत इसे संरक्षित किया जाएगा।  

HIV के सह-खोजकर्ता का निधन –

एच.आई.वी. के सह खोजकर्ता फ्रांसीसी वायरोलॉजिस्ट ल्यूक मॉन्टैग्नियर का हाल ही में 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। इन्हें एच.आई.वी की खोज के लिए नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। HIV की खोज 3 फरवरी 1983 को पेरिस में की गई थी। 

जीवा कार्यक्रम –

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नाबार्ड ने हाल ही में जीवा कार्यक्रम की शुरुवात की है। यह एक प्रकार का कृषि पारिस्थितिकी आधारित कार्यक्रम है। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) की स्थापना 12 जुलाई 1982 को हुई थी। इसका मुख्यालय मुम्बई (महाराष्ट्र) में है। 

तेलंगाना ने किया ब्रिटिश काउंसिल से समझौता –

उच्च शिक्षा का विस्तार करने के उद्देश्य से तेलंगाना सरकार ने ब्रिटिश काउंसिल के साथ समझौता किया है। ब्रिटिश काउंसिल शैक्षणिक अवसरों व सांस्कृतिक आदान-प्रदान के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन है। 

ICGS सक्षम –

गोवा शिपयार्ड लिमिटेड ने कोस्टगार्ड ऑफशोर पेट्रोल व्हीकल परियोजना के 5वें पोत ‘आईसीजीएस सक्षम’ को समय से पहले सौंप दिया है। इस परियोजना के तहत भारतीय तटरक्षक बल को 5 पोत सौंपे जाने थे। इसी श्रंखला का ये 5वां पोत है जो सौंप दिया गया है। गोवा शिपयार्ड ने 26 अगस्त 2016 को इस संबंध में रक्षा मंत्रालय के साथ एक करार किया था। 

टाटा संघ के अध्यक्ष बने एन. चंद्रशेखरन –

टाटा संस प्राइवेट लिमिटेड ने दूसरे कार्यकाल के लिए एक बार फिर अपने कार्यकारी अध्यक्ष एन. चंद्रशेखरन की नियुक्ति को मंजूरी प्रदान कर दी है। ये साल 2017 में इसके अध्यक्ष बनाए गए थे। इस पद पर इनका कार्यकाल फरवरी 2022 के अंत में समाप्त होना था।

डेमोक्रेसी इंडेक्स 2021 –

द इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट की डेमोक्रेसी इंडेक्स 2021 में भारत को विश्व के 107 देशों में 46वें स्थान पर रखा गया है। इस सूची में नार्वे शीर्ष स्थान पर है। इसके बाद क्रमशः न्यूजीलैंड, फिनलैंड, स्वीडन और आइसलैंड का नाम आता है। 

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?