डेली करेंट अफेयर्स 13 फरवरी 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 13 फरवरी 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 13 February 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

राष्ट्रीय महिला दिवस –

भारत में हर साल 13 फरवरी को भारतीय राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इसे सरोजिनी नायडू की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। ये भारत की पहली महिला राज्यपाल थीं। इनका जन्म 13 फरवरी 1879 को हुआ था। ये एक कवयित्री भी थी। अपनी कविताओं के लिए ये भारत कोकिला या नाइटिंगेल ऑफ इंडिया के नाम से भी जानी जाती हैं। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में ये एक सक्रिय चेहरा थीं। 1925 ई. में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पहली भारतीय महिला अध्यक्ष बनीं। ये उत्तर प्रदेश की पहली महिला राज्यपाल थीं।

विश्व रेडियो दिवस –

दुनिया भर में हर साल 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस मनाया जाता है। पहली बार रेडियो दिवस का प्रस्ताव साल 2010 में स्पेन रेडियो अकैडमी द्वारा रखा गया। साल 2011 में ये दिवस यूनेस्को के सदस्य देशों द्वारा घोषित किया गया था। यूनेस्को की महासभा के 36वें सत्र में इस दिवस की घोषणा की गई। इसके बाद साल 2012 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में अपनाया गया। इसके लिए 14 जनवरी 2013 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने मंजूरी प्रदान की। इस साल इस दिवस की थीम ‘Radio and Trust’ है।

गैरकानूनी धर्मांतरण के विरुद्ध हरियाणा सरकार की मंजूरी –

हाल ही में हरियाणा की राज्य सरकार ने राज्य में हो रहे गैरकानूनी धर्मांतरण के खिलाफ बिल को मंजूरी प्रदान की है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में गैरकानूनी धर्मांतरण रोकथाम विधेयक 2022 के मसौदे को मंजूरी दी है। इसके बाद विधेयक विधानसभा में पेश किया जाएगा।

विदेशी ड्रोन के आयात पर प्रतिबंध –

हाल ही में केंद्र सरकार ने विदेशी ड्रोन के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है। केंद्र सरकार के अनुसार ऐसा करने से देश में ही इसकी मेन्यूफेक्चरिंग को बढ़ावा मिलेगा। 

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?