डेली करेंट अफेयर्स 14 फरवरी 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 14 फरवरी 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 14 February 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

मुम्बई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव –

मुम्बई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के 17वें संस्करण का आयोजन 29 मई से 4 जून के बीच किया जाएगा। इस फेस्टिवल में उन फिल्मों को पात्र माना जाएगा जो 1 सितंबर 2019 से 31 दिसंबर 2021 तक पूर्ण हो गईं। फेस्टिवल की बैस्ट डाक्यूमेंट्री को स्वर्ण शंख और 10 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन 1990 ई. से किया जा रहा है।

ICAI के अध्यक्ष बने देबाशीष मिश्रा –

The Institute of Chartered Accountants of India ने देबाशीष मिश्रा को साल 2022-23 के लिए अपना अध्यक्ष नियुक्त किया है। इन्हें अकाउंटेंट्स के क्षेत्र का 34 वर्ष का अनुभव है।

पॉल हेनरी सांडोगो दामिबा –

बुर्किनाफासो में सरकार के तख्तापलट के बाद ले. कर्नल पॉल हेनरी सांडोगो दामिबा को देश का अगला अंतरिम राष्ट्रपति बनाया गया है। देश में पिछले ही माह 24 जनवरी को सैन्य तख्तापलट की घटना हुई थी। इसके तहत राष्ट्रपति रोच मार्क क्रिश्चियन काबोरे और प्रधानमंत्री लसीना जर्बो को उनके पद से हटा दिया गया था। साथ ही संसद, सरकार और संविधान को भंग कर दिया गया। बुर्किनाफासों वर्तमान में गरीबी और जिहादी अभियान से जूझ रहा है। 

पंकज त्रिपाठी बने कृषि नेटवर्क एप के ब्रांड अम्बेसडर –

कृषि तकनीकी (एग्रीटेक) एप कृषि नेटवर्क चलाने वाली कंपनी कल्टिनो एग्रोटेक प्राइवेट लिमिटेड ने फिल्म अभिनेता पंकज त्रिपाठी को अपना ब्रांड अम्बेसडर बनाया है।

होप एक्सप्रेस –

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने राज्य में कैंसर की रोकथाम के लिए होप एक्सप्रेस चलाने की घोषणा की है। अपनी तरह की यह देश की पहली सेवा होगी।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?