डेली करेंट अफेयर्स 15 फरवरी 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 15 फरवरी 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 15 February 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

देश की सबसे बड़ी कुश्ती अकादमी स्थापित करेगा भारतीय रेलवे –

इंडियन रेलवे द्वारा भारत की सबसे बड़ी एक अत्याधुनिक कुश्ती अकादमी की स्थापना को मंजूरी प्रदान कर दी गई है। कुश्ती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यहां सभी आधुनिक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इस परियोजना की लागत 30.76 करोड़ रुपये आंकी गई है।

पृथ्वी अवलोकन उपग्रह EOS-04

हाल ही में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने पृथ्वी अवलोकन उपग्रह EOS-04 का सफलतापूर्व प्रक्षेपण किया है। इसके साथ ही दो अन्य छोटे उपग्रहों को भी लांच किया है। इसरो का इस साल का यह पहला लांच है। इसे आंध्र प्रदेश स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के पीएसएलवी सी-52 से लांच किया गया। इस सैटेलाइट का भार 1710 किलोग्राम है।

एबीजी शिपयार्ड पर 22,842 करोड़ की धोखाधड़ी का केस –

हाल ही में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इनवेस्टिगेशन (सीबीआई) ने एबीजी शिपयार्ड पर 22,842 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। यह मामला 2012 से 2017 के बीच वित्तीय प्राप्तियों व दुरुपयोग से संबंधित है। कंपनी पर बहुत सी बैंकों का घोटाला करने का मामला दर्ज हुआ है। इनमें आईसीआईसीआई बैंक, आईडीबीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक शामिल हैं। एबीजी शिपयार्ड की स्थापना 1985 ई. में हुई थी। इसका मुख्यालय मुम्बई, महाराष्ट्र में है।

एयर इंडिया के नए सीईओ व एमडी बने इल्कर आयसी –

वे इस पद पर 1 अप्रैल 2022 से कार्यरत होंगे। ये टर्किश एयरलाइंस के पूर्व अध्यक्ष हैं। इनका जन्म 1971 ई. में इस्तानबुल में हुआ था। 

जर्मनी के राष्ट्रपति बने फ्रैंक वाल्टर स्टीनमीयर –

फ्रैंक वाल्टर स्टीनमीयर को एक बार फिर जर्मनी का राष्ट्रपति चुना गया है। इस पद पर इनका कार्यकाल 5 वर्ष का होगा। इससे पहले 12 फरवरी 2017 को इन्हें जर्मनी का राष्ट्रपति चुना गया था। अपना कार्यकाल समाप्त होने के बाद इन्हें पुनः इस पद के लिए चुना गया है।

नहीं रहे बप्पी लहरी –

हिन्दी फिल्मों के मशहूर गायक व कंपोजर बप्पी लहरी का 69 वर्ष की अवस्था में ज 15 फरवरी को निधन हो गया। उनका निधन ऑब्सट्रक्टिव स्लीप ऐप्री के कारण हो गया। वे पिछले एक साल से इस बीमारी से पीड़ित थे। इनका जन्म 27 नवंबर 1952 को हुआ था। बप्पी दा ने अपने करियर मे पांच हजार गाने कंपोज किये। इन्होंने हिन्दी के अतिरिक्त अन्य बहुत सी भाषाओं में भी गाने कंपोज किये।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?