डेली करेंट अफेयर्स 16 फरवरी 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 16 फरवरी 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 16 February 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

How to Prevent the next Pandemic – 

बिल गेट्स द्वारा लिखित पुस्तक हाउ टू प्रिवेंट द नेक्स्ट पैंडेमिक मई 2022 में प्रकाशित की जाएगी। 

जेल वाणी एफएम 18.77

मध्यप्रदेश की इंदौर सेंट्रल जेल को हाल ही में अपना FM रेडियो चैनल मिला है। इसके माध्यम से कैदियों को दुनिया भर में हो रही घटनाओं की जानकारी प्राप्त हो सकेगी। साथ ही ये चैनल कैदियों को स्वास्थ्य और सामाजिक मुद्दों की भी जानकारी देगा। 

ऑपरेशन परिवर्तन –

हाल ही में आंध्रप्रदेश सरकार ने भांग की खेती को खत्म करने के उद्देश्य से ‘आपरेशन परिवर्तन’ शुरु किया है। इसका प्रदर्शन राज्य पुलिस द्वारा विशेष प्रवर्तन ब्यूरो के साथ विशाखापट्टनम में किया गया।

भारत अफगानिस्तान को देगा खाद्य सहायता –

भारत अफगानिस्तान को 50 हजार मीट्रिक टन गेहुँ वितरण करने जा रहा है। इसके लिए भारत ने संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम के साथ समझौता किया है। इस खाद्य सहायता को पाकिस्तान के रास्ते ट्रक से अफगानिस्तान भेजा जाएगा।

मेदाराम जातरा – 

कुंभ के बाद यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा मेला है। इसका आयोजन तेलंगाना राज्य के कोया आदिवासी समुदाय द्वारा किया जाता है। इसका आयोजन चार दिन तक किया जाता है। जनजातीय मामलों के मंत्रालय ने अभी इसके लिए 2.26 करोड़ रुपये मंजूर किये हैं। इसका आयोजन दो वर्ष में एक बार किया जाता है। 

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?