डेली करेंट अफेयर्स 17 फरवरी 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 17 फरवरी 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 17 February 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

डार्कथॉन – 2022

डार्कनेट के माध्यम से मादक पदार्थों की तस्करी का मुकाबला करने के उद्देश्य से हाल ही में इसका आयोजन नारकोटिक्स कंट्रोल बोर्ड द्वारा किया गया। नारकोटिक्स कंट्रोल बोर्ड की स्थापना 1986 ई. में की गयी थी। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है।

कुनस्योम योजना –

यह योजना लद्दाख के लेह में स्थित लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद द्वारा शुरू की गई है। यह योजना विकलांग लोगो के लिए शुरू की गई है। कुनस्योम से आशय सभी के लिए समान, सभी के लिए उचित उद्देश्य समावेशी और सुलभ लद्दाख से है। इसके माध्यम से लेह हिल कॉउन्सिल जरूरतमंद लोगों को 90% तक सब्सिडी पर सहायक उपकरण व तकनीक उपलब्ध कराएगी।

G-20 सचिवालय

केंद्र सरकार ने हाल ही में जी-20 सचिवालय का गठन किया है। इसका गठन भारत की G-20 प्रेसिडेंसी को ध्यान में रखते हुए किया गया है। भारत 1 दिसंबर 2022 से 30 नवंबर 2023 तक G-20 की अध्यक्षता करने जा रहा है। इस साल जी-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन बाली, इंडोनेशिया में किया जाएगा। इसके बाद G- 20 का 18वां संस्करण (2023) नई दिल्ली (भारत) मे आयोजित किया जाएगा। 

एग्री इनफिनिटी प्रोग्राम – 

हाल ही में यस बैंक द्वारा इस कार्यक्रम की शुरुवात की गई है। 

Best to wealth creation program –

हाल ही में सिडबी द्वारा पश्चिम बंगाल के सुंदरवन में इस कार्यक्रम की शुरुवात की गई। यह कार्यक्रम महिलाओं के लिए शुरू किया गया है। इसमें महिलाएं मछलियों की अस्थियों से आभूषण और शोपीस बनाएंगी। यह सिडबी के मिशन स्वाबलंबन के एक हिस्से के रूप में शुरू किया गया है। सिडबी की स्थापना 2 अप्रैल 1990 को हुई थी।

संध्या मुखर्जी का निधन –

बंगाली गायिका संध्या मुखर्जी का हाल ही में 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। इनका पूरा नाम गीताश्री संध्या मुखोपाध्याय था। हाल ही में वितरित किये गए पद्मश्री पुरस्कार को इन्होंने लेने से इनकार कर दिया था। इनका जन्म 1931 ई. में हुआ था। इन्होंने अपना पहला गाना 1948 में हिंदी फिल्म के लिए गाया। इन्हें 2011 में बंगाल सरकार के सर्वोच्च सम्मान बंगा विभूषण से सम्मानित किया गया। 

Quit tobacco app –

हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा तम्बाकू छोड़ो ऐप लांच किया गया है। यह ऐप लोगो को तम्बाकू एवं अन्य धूम्रपान के तरीकों को छोड़ने में मदद करेगा। यह WHO दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र की तम्बाकू छुड़ाने की अपनी तरह की नई पहल है।

मारू महोत्सव –

हाल ही में यह राजस्थान में मनाया गया। इसे जैसलमेर डेजर्ट फेस्टिवल के नाम से भी जाना जाता है। इसका आयोजन जैसलमेर के पोखरण गांव में 13 से 16 फरवरी के बीच किया गया। यर एक चार दिवसीय वार्षिकोत्सव है। इसमें क्षेत्रीय नृत्यों का आयोजन किया जाता है। 

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?