डेली करेंट अफेयर्स 18 फरवरी 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 18 फरवरी 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 18 February 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

वागामोन में होगा केरल का पहला कारवां पार्क –

वागामोन एक हिल स्टेशन है जो केरल राज्य के इडुक्की जिले में स्थित है। राज्य की नई कारवां नीति के तहत इस पार्क को यात्रियों के लिए खोला जाएगा। 

वाटर टैक्सी सर्विस –

केंद्रीय मंत्रालय ने हाल ही में मुम्बई (महाराष्ट्र) में जल टैक्सी सेवा को मंजूरी प्रदान कर दी है। 

CBSE के अध्यक्ष बने विनीत जोशी –

विनीत जोशी को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। ये मणिपुर कैडर के 1992 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। ये वर्तमान में शिक्षा मंत्रालय के तहत उच्च शिक्षा विभाग में अतिरिक्त सचिव हैं। ये नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के महानिदेशक भी हैं। इस पद पर ये मनोज आहूजा का स्थान लेंगे। जिन्हें हाल ही में कृषि व किसान कल्याण विभाग में विशेष कर्तव्य अधिकारी नियुक्त किया गया।

चेन्नवीरा कानवी का निधन –

प्रसिद्ध लेखक व कवि कन्नड़ चेन्नवीरा का हाल ही में 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया। इन्हें समन्वय कवि के रूप में जाना जाता था। इन्हें साल 1981 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इनका जन्म ब्रिटिश काल में 18 जून 1928 को डगड जिले में हुआ था। 

जी. अशोक कुमार –

केंद्र सरकार ने जी अशोक कुमार को भारत के पहले राष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा समन्वयक के रूप में नियुक्त किया है। ये सेवानिवृत्त वाइस एडमिरल हैं। 

न्यू इंडिया लिटरेसी प्रोग्राम –

केंद्र सरकार ने वयस्कों की शिक्षा के लिए हाल ही में यह कार्यक्रम शुरु किया है। इसे अगले 5 साल के लिए तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य भारत में प्रौढ़ शिक्षा को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 से जोड़ना है। हालांकि सरकार ने अब वयस्क शिक्षा के स्थान पर सभी के लिए शिक्षा वाक्यांश का प्रयोग किया है। अगले पांच साल के लिए इसका परिव्यय 1037.90 आंका गया है। इसमें 700 करोड़ रुपये केंद्र सरकार के और बाकी राज्य सरकार का अंश होगा। यह योजना देश के सभी राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में लागू होगी। इसके तहत देश भर के 15 वर्ष से अधिक अवस्था के अशिक्षित लोगों को कवर किया जाएगा। जनगणना 2011 के अनुसार देश में ऐसे लोगों की कुल संख्या 25.76 करोड़ थी।

हाल ही में किस बैंक ने तीन तकनीकी पुरस्कार जीते – कर्नाटक बैंक

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?