डेली करेंट अफेयर्स 19 फरवरी 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 19 फरवरी 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 19 February 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

मृदा स्वास्थ्य कार्ड दिवस –

हर साल भारत में 19 फरवरी को मृदा स्वास्थ्य कार्ड दिवस मनाया जाता है। इस दिवस पर लोगों को इस योजना के लाभों के बार में जागरूक किया जाता है। यह योजना हर दो साल में किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड जारी करने से संबंधित है। इस कार्ड में मिट्टी में उपस्थित पोषक तत्वों की कमी आदि का विवरण होता है। यह योजना 19 फरवरी 2015 को सूरतगढ़ (राजस्थान) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरु की गई थी। 

चेतन घाटे –

हाल ही में चेतन घाटे को आर्थिक विकास संस्थान का नया निदेशक नियुक्त किया गया है। इस पद पर ये अजीत मिश्रा का स्थान लेंगे। साल 2014 में इन्हें महालनोबिस मैमोरियल गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया था। इन्होंने पीएचडी की डिग्री क्लेरमोंट ग्रेजुएट यूनिवर्सिटी, कैलिफोर्निया से की है। 

विश्व पैंगोलिन दिवस –

हर साल फरवरी माह के तीसरे शनिवार को विश्व पैंगोलिन दिवस मनाया जाता है। इस साल यह दिवस 19 फरवरी को पड़ा। इस स्तनधारी जीव को संरक्षण के प्रयासों में वृद्धि एवं जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यह दिवस मनाया जाता है। यह एकमात्र स्तनधारी है जिसका शरीर स्केल से कवर होता है। एशिया व अफ्रीका महाद्वीप पर इस स्तनधारी की संख्या घटती जा रही है। 

मलावी में पोलियो का प्रकोप –

अफ्रीकी देश मलावी ने हाल ही में देश में पोलियो के प्रकोप की घोषणा की है। हाल ही में एक छोटे बच्चे में इसकी पहचान की गई थी। इसके बाद देश में इसकी घोषणा की गई। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार पिछले 5 साल में ये इस महाद्वीप में पहला प्रकोप है।

अफ्रीकी संघ – यूरोपीय संघ सम्मेलन –

हाल ही में अफ्रीकी संघ व यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन का आयोजन ब्रुसेल्स में किया गया। ब्रुसेल्स यूरोपीय देश बेल्जियम की राजधानी है। इस सम्मेलन में दोनों संघों के सदस्य देशों के प्रमुखों ने भाग लिया। इस शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष, सेनेगल के राष्ट्रपति और अफ्रीकन यूनियन के अध्यक्ष ने की।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?