डेली करेंट अफेयर्स 20 फरवरी 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 20 फरवरी 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 20 February 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

विश्व सामाजिक न्याय दिवस –

दुनिया भर में हर साल 20 फरवरी को विश्व सामाजिक न्याय दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को संयुक्त राष्ट्र द्वारा 10 जून 2008 को सर्वसम्मति से अपनाया गया था। इस साल इस दिवस की थीम ‘Achieving Social Justice through Formal Employments’ रखी गई।

नेपाल ने अपनाई भारत की UPI प्रणाली –

भारत का पड़ोसी देश नेपाल यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस प्रयोग करने वाला पहला देश होगा। 

फुटबालर सुरजीत सेनगुप्ता का निधन –

भारत के पूर्व फुटबाल खिलाड़ी सुरजीत सेनगुप्ता का हाल ही में 71 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। कोविड-19 की जटिलताओं के कारण इनकी मृत्यु हुई है। ये 1970 की बैंकाक एशियाई खेलों में कांस्य पदक विजेती भारतीय फुटबाल टीम के सदस्य थे।

Shastra App – 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजधानी दिल्ली में तकनीकी अनुकूल सेवाएं प्रदान करने के लिए हाल ही में शस्त्र एप और Smart Card Arms License लांच किया है। इस दिल्ली पुलिस की 75वीं वर्षगाँठ के अवसर पर शुरु किया गया है।

हिलाल-ए-पाकिस्तान

माइक्रोसॉफ्ट प्रमुख बिल गेट्स को हाल ही में पाकिस्तान ने अपने दूसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया। बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन के सह-अध्यक्ष के रूप में इन्हें यह पुरस्कार प्राप्त हुआ है। पाकिस्तान में गरीबी और पोलियो उन्मूलन के क्षेत्र में फाउंडेशन द्वारा किये गए सहयोग के कारण इन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया गया।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?